Stock Market Triggers: शेयर बाजार में आज 23 अगस्त को तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. क्योंकि ग्लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहे हैं, जबकि गिफ्ट निफ्टी सपाट ट्रेड कर रहा है. ग्लोबल मार्केट में करेक्शन देखने को मिल रहा है. अमेरिकी शेयर बाजारों में कल ऊपरी स्तर से प्रॉफिटबुकिंग दर्ज की गई. इसका असर शुक्रवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है. सभी बाजार लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. दरअसल, ग्लोबल मार्केट की नजर जैक्सन होल में फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की स्पीच पर रहेगी. गिफ्ट निफ्टी सपाट 24850 के नीचे ट्रेड कर रहा है.
निफ्टी वीकली बढ़त के लिए तैयार
भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते ज्यादा कारोबारी सेशन में बढ़त दर्ज की गई. वीकली आधार पर सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे. दोनों इंडेक्स करीब 1-1 फीसदी ऊपर हैं. साथ ही यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब वीकली बढ़त दर्ज करने की तैयारी है. निफ्टी 25,000 से बस चंद अंकों की दूरी पर है.

कल FIIs ने की खरीदारी
संस्थागत निवेशकों की ओर से वीकली एक्सपायरी के दिन यानी गुरुवार को तगड़ी खरीदारी दर्ज की गई. डिपॉजिटरीज के प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक FIIs ने कल कैश मार्केट में 1,372 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की. वहीं, DIIs ने कैश मार्केट में नेट 2,972 करोड़ रुपए की खरीदारी की है. संस्थागत निवेशकों की ओर से कल खरीदारी की वजह ब्लॉक डील्स हो सकते हैं. क्योंकि गुरुवार को PNB Housing Finance, Kalyan Jewellers, Eris Lifesciences, NIIT, Eureka Forbes समेत कई स्टॉक्स में ब्लॉक डील देखने को मिली.
एशियाई शेयर बाजारों में नरमी
फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल आज जैक्सन होल (Jackson Hole Symposium) में बोलेंगे. इससे पहले दुनियाभर के शेयर बाजारों में निवेशक सतर्क मोड में हैं. यही वजह है कि एशियाई बाजारों में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है. साथ ही जापान में महंगाई के आंकड़े जारी होंगे. जापान का निक्केई 38100 के पार कारोबार कर रहा है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ 2700 के लेवल पर फिसल गया है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 17500 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. चीन का शंघाई मार्केट 2850 के स्तर पर है.
अमेरिकी शेयर बाजार में प्रॉफिटबुकिंग
अमेरिकी शेयर बाज़ारों में कल मुनाफावसूली हुई. डाओ 450 अंकों की रेंज में ट्रेड के बीच 175 अंक फिसलकर बंद हुआ है. IT सेक्टर में ज्यादा बिकवाली से नैस्डेक इंडेक्स 1.7% टूटा. इसके साथ ही इंडेक्स ने इस पूरे हफ्ते की बढ़त भी गंवा दी. NVIDIA में 3.7% गिरावट से IT सेक्टर में दबाव बढ़ा. इंडेक्स में कल 5 अगस्त की बिकवाली के बाद सबसे ख़राब दिन रहा. बाजारों में बॉन्ड यील्ड में बढ़त का भी दबाव रहा. बता दें कि 10-ईयर की बॉन्ड यील्ड उछलकर 3.85% के पार पहुंच गई.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
कच्चे तेल में चार दिनों की गिरावट के बाद रिकवरी दर्ज की जा रही. ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है. WTI क्रूड भी 73 डॉलर प्रति डॉलर के पास पहुंच गया है. वहीं, कॉमैक्स पर सोने की तेजी पर ब्रेक लग गया है, जोकि कल 1% फिसल गया. सोना 2524 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया है. चांदी भी 29 डॉलर प्रति ऑन्स के पार ट्रेड कर रहा है.
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications