Stock Market Triggers: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में शुरुआत कर सकते हैं. क्योंकि ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी भी फिसल गया है. इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ 25000 के लेवल पर फिसल गया है. एशियाई बाजारों में आज सुबह कमजोरी दर्ज की जा रही है. इस पर अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी का असर देखने को मिल रहा है. कल US मार्केट गिरकर बंद हुए थे. इससे पहले भारतीय शेयर बाजारों में जोरदार खरीदारी हुई थी. सेंसेक्स 611 अंक ऊपर 81,698 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 187 अंक उछलकर 25,010 पर बंद हुआ था.
एशियाई बाजारों में बिकवाली
एशियाई बाजारों में आज 27 अगस्त की सुबह कमजोरी दर्ज की जा रही है. बाजारों में बिकवाली से प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. जापान का निक्कई इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ 38000 के लेवल पर आ गया है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स आधे फीसदी की कमजोरी के साथ 2700 के नीचे फिसल गया है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स एक चौथाई फीसदी की गिरावट के साथ 17750 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. चीन का शंघाई कंपोजिट भी 2850 के लेवल पर ट्रे़ड कर रहा है. आज जुलाई महीने के लिए चीन के इंडस्ट्रियल प्रॉफिट्स के आंकड़े जारी होंगे.
अमेरिकी शेयर बाजारों का हाल
अमेरिकी शेयर बाजारों में कल मिलाजुला कारोबार दर्ज किया गया. बाजार के एक्शन में डाओ जोंस में रिकॉर्ड बना. जबकि नैस्डेक और S&P 500 में गिरावट रही. दिग्गज IT शेयरों में रोटेशन होने से NASDAQ पर दबाव दिखा. आज अगस्त के कंस्यूमर कॉन्फिडेंस डाटा का भी इंतजार है. सितंबर पॉलिसी में ब्याज दरों की कटौती की उम्मीद ने बाजार को संभाला.

ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में हलचल
लीबिया में उत्पादन गिरने की आशंका से कच्चा तेल की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है. ब्रेंट क्रूड 2% उछलकर 80 डॉलर के ऊपर निकल गया है. कॉमैक्स पर सोना 2525 डॉलर और चांदी 30 डॉलर के ऊपर सपाट है.
संस्थागत निवेशकों का मूड
संस्थागत निवेशकों ने हफ्ते के पहले दिन कैश मार्केट में खरीदारी की है. इस दौरान FIIs ने सोमवार को कैश मार्केट में नेट 482 करोड़ रुपए की खरीदारी की. वहीं, DIIs ने इस दिन कैश मार्केट में 1,870 करोड़ रुपए की खरीदारी की. डिपॉजिटिरीज के प्रॉविजनल आंकड़ों के मुताबिक घरेलू फंड्स ने 26 अगस्त को लगातार 16वें दिन खरीदारी की.
More From GoodReturns

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications