Stock Market Triggers Today: शेयर बाजार में आज 10 सितंबर को तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार में मंगलवार को तेजी देखने को मिल सकती है. बाजार पर अच्छे ग्लोबल संकेतों का असर दिखेगा, जोकि पॉजिटिव शुरुआत के हैं. गिफ्ट निफ्टी करीब 40 अंकों की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. इंडेक्स 25000 के लेवल से ऊपर कारोबार कर रहा है.
एशियाई बाजारों में भी ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. अमेरिकी शेयर बाजारों में कल सोमवार को तगड़ी खरीदारी देखने को मिली. इससे पहले भारतीय शेयर बाजारों में कल जोरदार एक्शन देखने को मिला. घरेलू मार्केट में 3 दिन बाद सोमवार को खरीदारी हुई. सेंसेक्स 375 अंकों की मजबूती के साथ 81,559 पर बंद हुआ था.
बाजार में 3 दिन बाद लौटी हरियाली
भारतीय शेयर बाजारों में कल 9 सितंबर को तीन दिन की बिकवाली के बाद खरीदारी दर्ज की गई. हालांकि, शुरुआत कमजोर हुई थी. लेकिन कारोबारी सेशन के आखिर में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी हुई. निफ्टी में कल करीब 200 अंकों की रिकवरी दर्ज की गई, जोकि 24,900 के पार बंद होने में कामयाब रहा.

बाजार को बैंकिंग और FMCG स्टॉक्स में तेजी से सपोर्ट मिला, जिसे ICICI Bank, HDFC Bank और HUL जैसे हैवीवेट शेयरों ने सपोर्ट किया. आज GST काउंसिल की बैठक में लिए गए फैसलों का असर संबंधित सेक्टर्स पर भी पड़ सकता है. इसमें मेटल, रियल एस्टेट और इंश्योरेंस सेक्टर शामिल हैं.
संस्थागत निवेशकों का मूड
भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार को एक बार फिर संस्थागत निवेशकों ने खरीदारी की. डिपॉजिटरीज के प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कल कैश मार्केट में नेट 1,176.55 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कैश मार्केट में नेट 1,757.02 करोड़ रुपए की खरीदारी की.
एशियाई शेयर बाजारों का हाल
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह अच्छी खरीदारी दर्ज की जा रही है. जापान का निक्केई इंडेक्स 0.6% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी करीब एक चौथाई फीसदी ऊपर है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 40 अंकों की मामूली तेजी के साथ 17250 के पास कारोबार कर रहे हैं. वहीं, चीन के शंघाई कम्पोजिट हल्की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है.
अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट पर लगा ब्रेक
अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को अच्छी खरीदारी हुई. डाओ जोंस कल 484 अंक उछलकर 40800 के ऊपर बंद हुआ. S&P 500 इंडेक्स 63 अंकों की मजबूती के साथ 5500 के करीब बंद हुआ. जबकि नैस्डैक 193 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ. अमेरिकी 10-ईयर का बॉन्ड यील्ड हल्की गिरावट के साथ 3.7% पर फिसल गया, जोकि जून 2023 के बाद निचले स्तरों पर है.
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications