शेयर बाजार में आज 15 जुलाई को जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स पॉजिटिव शुरुआत कर सकते हैं. दमदार घरेलू संकेतों से बाजार नया रिकॉर्ड बना सकता है. गिफ्ट निफ्टी करीब 100 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. इंडेक्स 24600 के पार कारोबार कर रहा है. हालांकि, एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों में मिक्स ट्रेड है. शुक्रवार को जापान का निक्केई इंडेक्स ढाई फीसदी तक फिसल गया था.
एशियाई शेयर बाजारों में करेक्शन
एशियाई शेयर बाजारों में सुबह तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 18100 के पास कारोबार कर रहा है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स और चीन का शंघाई इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. इससे पहले शुक्रवार को जापान के बाजार में तेज बिकवाली दर्ज की गई. निक्केई इंडेक्स 1000 अंकों से ज्यादा टूट गया था. इंडेक्स ढाई फीसदी की गिरावट के साथ 41200 के पास बंद हुआ था.
अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी
अमेरिकी शेयर बाजारों में शुक्रवार को शानदार एक्शन देखने को मिला. डाओ ने लंबे इंतज़ार के बाद नया रिकॉर्ड बनाया. इंडेक्स 250 अंक उछला. नैस्डेक और S&P 500 में भी अच्छी खरीदारी दर्ज की गई. स्मॉलकैप्स के लिए भी 1 और अच्छा दिन रहा. रसल 2000 इंडेक्स 1% ऊपर बंद हुआ था.
दिग्गज बैंकों के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे, जिसमें JP Morgan और Citigroup शामिल रहे. अमेरिकी शेयर बाजारों में रेट कट की उम्मीद बढ़ने से एक्शन है. इसकी वजह से 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.2% के नीचे फिसल गया. हालांकि, PPI डेटा अनुमान से ज्यादा आया.

ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
डॉलर इंडेक्स में रिकवरी दर्ज की गई, जोकि 104 के पास कारोबार कर रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल रेंज बाउंड में ट्रेड कर रहा है. ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के पार ट्रेड कर रहा है. WTI क्रूड 82 डॉलर के पार कारोबार कर रहा है. सोने में लगातार तीसरी वीकली बढ़त दर्ज की गई.
कॉमैक्स पर भाव 2 महीने के ऊपरी लेवल पर पहुंच गया है. फिलहाल सोना 2413 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. चांदी भी 31 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है.
संस्थागत निवेशकों का मूड
भारतीय शेयर बाजारों को लेकर संस्थागत निवेशकों का मूड मिलाजुला रहा. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कैश मार्केट में शुक्रवार को नेट खरीदार रहे. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कैश मार्केट नेट बिकवाली की. FIIs ने 12 जुलाई को कैश मार्केट में 4,022 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. जबकि DIIs ने नेट 1,651 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे.
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications