शेयर बाजार में मंगलवार को रिकॉर्डतोड़ तेजी देखने को मिल सकती है. बाजार में आज लगातार 5वें दिन खरीदारी हो सकती है. क्योंकि ग्लोबस संकेत बेहद मजबूत नजर आ रहे. गिफ्ट निफ्टी 110 अंकों की मजबूती के साथ 23550 के पार कारोबार कर रहा. घरेलू मार्केट को अच्छे ग्लोबल संकेतों का सपोर्ट मिल सकता है. अमेरिकी शेयर बाजारों से लेकर एशियाई मार्केट में भी तेजी दर्ज की जा रही. ऐसे में मार्केट में रिकॉर्ड रैली देखने को मिल सकती है. इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 181 अंक ऊपर 76,992 पर और निफ्टी 66 अंकों की मजबूती के साथ 23,465 पर बंद हुए थे.
एशियाई शेयर बाजारों का हाल
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह जोरदार तेजी दर्ज की जा रही. जापान का निक्केई इंडेक्स 1% से ज्यादा की मजबूती के साथ 38500 के पार निकल गया है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब एक फीसदी की उछाल के साथ 2770 के पास ट्रेड कर रहा. हॉन्ग कॉन्ग और चीन के शेयर बाजारों में तेजी है. एशियाई मार्केट में तेजी का ट्रिगर अमेरिकी स्टॉक मार्केट में जोरदार तेजी है.

अमेरिकी शेयर बाजारों में रिकॉर्ड रैली जारी
US के स्टॉक मार्केट में नए रिकॉर्ड बनने का ट्रेंड बरकरार है. कल लगातार छठे दिन नैस्डेक नए लाइफ हाई पर पहुंचा. S&P 500 भी शुक्रवार की हल्की गिरावट के बाद फिर नई ऊंचाई पर पहुंच गया है. ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने इस साल के लिए S&P 500 का टारगेट बढाकर 5,600 कर दिया हा. डाओ इंडेक्स में भी 4 दिन की गिरावट के बाद कल रिबाउंड देखने को मिला, जोकि 190 अंक उछलकर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ.
अमेरिकी शेयर बाजारों में IT और सेमीकंडक्टर शेयर्स की आउटपरफॉरमेंस बरक़रार है. सभी दिग्गज IT शेयर्स में खरीदारी देखने को मिल रही. NVIDIA का शेयर भी नई ऊंचाई पर ट्रेड कर रहे. आज मई की रिटेल बिक्री आंकड़ों पर नज़र निवेशकों की नजर होगी. वहीं, यूरोप के शेयर बाजारों में मिला जुला एक्शन देखने को मिला. डॉलर इंडेक्स 105 के ऊपर ट्रेड कर रहा.
कमोडिटी मार्केट का अपडेट
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल की कीमतें 3 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गई हैं. ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है. क्रूड की कीमतों में चीन और अमेरिका से बेहतर मांग के भरोसे से जोश देखने को मिल रहा. वहीं, बुलियन मार्केट में निचले स्तरों से रिकवरी दर्ज की गई. कॉमैक्स पर सोना 2340 डॉलर प्रति आन्स और चांदी 29.60 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहे. जबकि बेस मेटल में कमजोर कारोबार है. कॉपर, एल्युमिनियम 2 महीने के निचले स्तर पर फिसल गए हैं.
संस्थागत निवेशकों का मूड
भारतीय शेयर बाजारों में संस्थागत निवेशकों का मूड सुधरा हुआ नजर आ रहा है. क्योंकि घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को कैश मार्केट में खरीदारी की है. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने इस दिन कैश मार्केट में 2,176 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कैश मार्केट में 656 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं.
More From GoodReturns

Om Power Transmission IPO: क्या आखिरी दिन दांव लगाना होगा फायदेमंद?

भारतीय शेयर बाजार: आज ग्लोबल संकेतों से तय होगी दिशा

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

TCS Q4 Results: IT सेक्टर में मची खलबली, इन शेयरों में आज बनेगा पैसा!

Om Power Transmission IPO: क्या आज पैसा लगाना होगा फायदेमंद?

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?



Click it and Unblock the Notifications