Stock Market Triggers: शेयर बाजार में मंगलवार को तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स मजबूत शुरुआत कर सकते हैं. गिफ्ट निफ्टी पॉजिटिव संकेत दे रहा है. इंडेक्स करीब 50 अंकों की मजबूती के साथ 24600 के पार कारोबार कर रहा. ग्लोबल मार्केट में भी जमकर खरीदारी हो रही है. एशियाई और अमेरिकी बाजारों में रौनक से ग्लोबल मार्केट का मूड अच्छा लग रहा है. कच्चा तेल भी डिमांड की चिंता से गिर गया है.
एशियाई शेयर बाजारों का हाल
आज सुबह एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. जापान और कोरिया के बाजारों में तेज है. जापान का निक्केई इंडेक्स 630 अंकों की बढ़त के साथ 38000 के लेवल पार ट्रेड कर रहा है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ 2700 के पास कारोबार कर रहा है. जबकि हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स करीब 50 अंकों की गिरावट के साथ 17500 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी आधे फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.
अमेरिकी बाजारों में रैली जारी
अमेरिकी शेयर बाजारों में मंदी की आशंका घटने के अनुमान से जोश देखने को मिल रहा है. US मार्केट में सोमवार को एक और अच्छा दिन रहा. डाओ इंडेक्स 240 अंकों की उछाल के साथ दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ. बता दें कि पिछले 5 दिनों से डाओ में लगातार खरीदारी दर्ज की गई. S&P 500 और नैस्डेक पर भी 1% का उछाल रही. पिछले 8 दिनों से S&P 500 और नैस्डेक पर लगातार खरीदारी रही, जोकि 2024 में पहली बार लगातार 8 दिनों से तेजी का एक्शन दिखा. दरअसल, बाजार को जैक्सन होल सम्मलेन में मजबूत कमेंट्री का अनुमान है. बाजार अभी भी इस साल 3 रेट कट की उम्मीद जता रहा.

संस्थागत निवेशकों का मूड
भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कल एक बार फिर से बिकवाली की. इसके तहत विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कैश मार्केट में सोमवार को नेट 2,667.46 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने नेट 1,802.92 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की थी.
F&O बैन वाले शेयरों की लिस्ट
F&O बैन में आज Balrampur Chini Mills, Birlasoft और Hindustan Copper के नाम भी जुड़ गए हैं. इस लिस्ट में पहले से ही Aarti Industries, Aditya Birla Fashion & Retail, Bandhan Bank, Chambar Fertilizers, GNFC, Granules India, India Cements, IndiaMART, LIC Housing Finance, Manappuram Finance, NMDC, Piramal Enterprises, PNB, RBL Bank, SAIL और Sun TV शामिल हैं. जबकि F&O बैन से Bicon बाहर हो चुका है.
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications