शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है. क्योंकि ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे. एशियाई शेयर बाजारों में मिक्स ट्रेड दर्ज किया जा रहा है. जबकि अमेरिकी शेयर बाजारों में कल छुट्टी रही. हालांकि, गिफ्ट निफ्टी करीब 25 अंकों की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा, जोकि 23500 के ऊपर है. ऐसे में बाजार हल्की बढ़त के साथ शुरुआत कर सकता है. इससे पहले बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में सुस्ती दर्ज की गई. सेंसेक्स 36 अंक चढ़कर 77,337 पर और निफ्टी 41 अंक नीचे 23,516 पर बंद हुआ था.
कैसे हैं ग्लोबल मार्केट से संकेत?
आज ग्लोबल मार्केट से स्थिर संकेत मिल रहे हैं. एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 250 अंक फिसलकर 38300 के लेवल पर आ गया है. हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी हल्की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा, जोकि 18400 के लेवल के आसपास ट्रेड कर रहा है. जबकि कोरिया और चीन के बाजारों में खरीदारी हो रही है. एशियाई बाजारों के लिए बड़ा ट्रिगर चीन की ओर से लेंडिंग रेट्स को स्थिर रखना है.
यूरोप के बाजारों में भी मिला जुला कारोबार देखने को मिल रहा है. UK में मई CPI अनुमान मुताबिक 2% पर रही. आज बैंक ऑफ़ इंग्लैंड की पालिसी आएगी. एनलिस्ट्स के मुताबिक दरें 5.25% पर स्थिर रहने का अनुमान है. ज्यादातर जानकार अगस्त की पालिसी में रेट कट का अनुमान लगा रहे हैं.

ग्लोबल कमोडिटी मार्केट अपडेट
आज भी डॉलर इंडेक्स में नरमी कायम है, जोकि 105 के नीचे फिसल गया है. बुलियन में कमजोर कारोबार हो रहा है. कॉमैक्स पर गोल्ड 2350 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे ट्रेड कर रहा है. चांदी भी 30 डॉलर प्रति ऑन्स के आसपास ट्रेड कर रहा. कच्चे तेल में सुस्ती दर्ज की जा रही है. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है.
ब्रोकरेज फर्म UBS ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें 80-90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे रहने के आसार हैं. बेस मेटल में कॉपर की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज की जा रही है, जो कि1800 डॉलर के पास है.
विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी
भारतीय शेयर बाजारों में संस्थागत निवेशकों की खरीदारी जारी है. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कल यानी 19 जून को कैश मार्केट में 7908 करोड़ रुपए के शेयर खरीदें. साथ ही घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 7108 करोड़ रुपए की खरीदारी की है.
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

Om Power Transmission IPO: क्या आज पैसा लगाना होगा फायदेमंद?

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

भारतीय शेयर बाजार: आज ग्लोबल संकेतों से तय होगी दिशा

TCS Q4 Results: IT सेक्टर में मची खलबली, इन शेयरों में आज बनेगा पैसा!

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

TCS Q4 नतीजे: ₹31 डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की बल्ले-बल्ले



Click it and Unblock the Notifications