शेयर बाजार में बुधवार को तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार को अच्छे ग्लोबल संकेतों का असर देखने को मिल सकता है. GIFT Nifty भी हल्की मजबूती के साथ 22600 के पार ट्रेड कर रहा है. अमेरिकी शेयर बाजार भी कल हल्की बढ़त के साथ बंद हुए थे. बाजार नतीजों और खबरों वाले शेयरों के साथ चुनिंदा ट्रिगर्स पर नजर रहेगी. इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 52 अंक नीचे 73,953 पर बंद हुआ था. जबकि निफ्टी 27 अंक ऊपर 22,529 पर बंद हुआ था. इस दौरान BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है.
अमेरिकी शेयर बाजारों का हाल
अमेरिकी शेयर बाजारों में बुधवार को हल्की बढ़त दर्ज की गई. S&P 500 इंडेक्स और नैस्डैक ने कल फिर नए हाई बनाया. मार्केट के प्रमुख इंडेक्स आज जारी होने वाले हाउसिंग डाटा और फेड बैठक के मिनट्स से मजबूती दिखाए. नैस्डैक 37 अंक उछलकर 16832 पर बंद हुए. S&P 500 13 अंक और डाओ 66 अंक ऊपर बंद हुए. वहीं बॉन्ड यील्ड में गिरावट दिखी, जोकि 3 bps गिरकर 4.4% पर आ गया है. डॉलर इंडेक्स 105 के नीचे फिसल गया है.
यूरोप और एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई शेयर में नरमी देखने को मिल रही. बेसिक मटीरियल और इंडस्ट्रियल स्टॉक्स में दबाव से हेंग सेंग इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे. जापान का निक्केई इंडेक्स 230 अंक गिरकर 38,719 पर आ गया. जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सपाट 2,724 पर पहुंच गया है. यूरोप के शेयर बाजारों में भी दबाव देखने को मिला. आज नजर UK के अप्रैल CPI & PPI के आंकड़े जारी रहेंगे. साथ ही यूरोप-ECB नॉन-मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग पर भी नजर होगी.

क्रूड हुआ सस्ता
कच्चे तेल की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है. ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 82 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गया है. WTI क्रूड का भाव 78 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गया है. अमेरिका में फिलहाल ब्याज दरें ऊंची बने रहने की आशंका से कच्चे तेल के दाम में गिरावट दिख रही है. इसके अलावा नॉन-OPEC देशों से सप्लाई बढ़ने की वजह से भी क्रूड पर दबाव है. मार्केट की नजर 1 जून को होने वाली OPEC+ देशों की मीटिंग पर है.
बाजार में लौटी FIIs की बिकवाली
विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने मंगलवार को कैश मार्केट में फिर बिकवाली की है. FIIs ने कल कैश मार्केट में 1874.54 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs की ओर से फिलहाल खरीदरी का ट्रेंड जारी है. इस दिन DIIs ने कैश मार्केट में 3548.97 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं.
More From GoodReturns

निफ्टी 24,000 के पार! सोमवार की बड़ी हलचल में ये 3 शेयर कराएंगे कमाई

अंबेडकर जयंती पर शेयर बाजार बंद, कहीं आपका पैसा न फंस जाए!

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Om Power Transmission IPO: क्या आखिरी दिन दांव लगाना होगा फायदेमंद?

भारतीय शेयर बाजार: आज ग्लोबल संकेतों से तय होगी दिशा

शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, इन संकेतों से बदलेगी चाल

TCS Q4 Results: IT सेक्टर में मची खलबली, इन शेयरों में आज बनेगा पैसा!

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!



Click it and Unblock the Notifications