शेयर बाजार में सोमवार यानी 24 जून को लगातार दूसरे दिन बिकवाली देखने को मिल सकती है. गिफ्ट निफ्टी करीब 100 अंक फिसल गया. इंडेक्स 23400 के अहम स्तरों से नीचे फिसल गया है. बाजार पर कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर देखने को मिल सकता है. क्योंकि एशियाई शेयर बाजारों में जापान के निक्केई को छोड़ सभी इंडेक्स फिसल गए हैं. अमेरिकी वायदा शेयर बाजारों में भी नरमी है. इससे पहले भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को बिकवाली देखने को मिली थी. सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए थे.
एशियाई बाजार में तेज गिरावट
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह से तेज बिकवाली दर्ज की जा रही. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 135 अंक फिसलकर 17900 के नीचे फिसल गया है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ 2780 के लेवल पर ट्रेड कर रहा. चीन का शंघाई मार्केट भी पौना फीसदी की गिरावट के साथ 3000 के लेवल से नीचे फिसल गया. जबकि जापान का निक्कई इंडेक्स करीब 100 अंकों की मजबूती के साथ 38700 के स्तर पर ट्रेड कर रहा. निवेशकों की नजर इस हफ्ते आने वाले जापान और ऑस्ट्रैलिया के महंगाई के आंकड़ों पर है.
कच्चे तेल में एक्शन
अमेरिकी में पेट्रोल की मांग बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. पिछले हफ्ते लगातार दूसरी बार साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई. हालांकि, सुबह क्रूड ऑयल इंटरनेशनल मार्केट में हल्की गिरावट के साथ करीब 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है.
अमेरिकी बाजारों का हाल
अमेरिकी शेयर बाजारों में शुक्रवार को दायरे में ट्रेड देखने को मिला. डाओ इंडेक्स 15 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 39150 पर बंद हुआ. जबकि S&P 500 इंडेक्स और नैस्डैक हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए. NVIDIA का शेयर लगातार दूसरे दिन टूटा और 3% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ. हालांकि, बीता हफ्ते बाजार ने पॉजिटिव रिटर्न दिया. इस दौरान डाओ करीब 1.5% तक उछला. जबकि S&P 500 इंडेक्स और नैस्डैक सपाट रहे. इस हफ्ते मार्केट की नजर US पर्सनल कंजप्शन एक्सपेंडिचर डेटा, GDP आंकड़े, नए घरों की बिक्री के आंकड़े समेत कंज्यूमर सेंटीमेंट डेटा पर नजर होगी.

ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में आज गिरावट ही दर्ज की जा रही. कॉमैक्स पर सोना शुक्रवार को 35 डॉलर की गिरावट के बाद रिकवर किया, जोकि हल्की मजबूती के साथ 2335 डॉलर प्रति ऑन्स पर है. चांदी भी शुक्रवार की 4% की गिरावट के बाद इस समय 30 डॉलर प्रति ऑन्स की नीचे फिसल गई है. डॉलर इंडेक्स 106 के करीब पहुंच गया है, जोकि इसका 7 हफ्तों का हाई भी है. कॉपर में पिछले हफ्ते लगातार 5वीं वीकली गिरावट दर्ज की गई. जबकि 10-ईयर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड सपाट है.
संस्थागत निवेशकों का मूड
भारतीय शेयर बाजारों को लेकर संस्थागत निवेशकों का मूड अच्छा नहीं लग रहा. क्योंकि शुक्रवार को जोरदार बिकवाली देखने को मिली. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में बिकवाली की है. FIIs ने कैश मार्केट में 21 जून को 1790 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कैश मार्केट में1,237 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं.
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, जानें क्या है संकेत

Om Power Transmission IPO: क्या आज पैसा लगाना होगा फायदेमंद?

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

TCS Q4 नतीजे: ₹31 डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?



Click it and Unblock the Notifications