Stock Market Triggers Today: शेयर बाजार में गुरुवार को तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. मंथली एक्सपायरी के दिन मार्केट में तेज हलचल रहेगी. ग्लोबल मार्केट से मिल रहे संकेत भी कमजोर हैं. गिफ्ट निफ्टी भी करीब 60 अंक फिसल गया है. इंडेक्स 23800 के आसपास ट्रेड कर रहा है. एशियाई शेयर बाजारों में भी ऊपरी स्तरों से बिकवाली दर्ज की जा रही है. जबकि अमेरिकी शेयर बाजारों में दायरे में ट्रेड दर्ज किया जा रहा है. इससे पहले भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई थी. पहले बार सेंसेक्स 78,674 और निफ्टी 23,868 पर बंद हुए थे.
जून सीरीज में भारतीय बाजार
आज निफ्टी की जून सीरीज की मंथली एक्सपायरी है. इस सीरीज में निफ्टी में 1,400 अंकों की जोरदार तेजी दर्ज की गई है, जोकि कई पिछले 4 सालों में पहली बार हुआ है. इससे पहले 2020 की अप्रैल सीरीज के दौरान निफ्टी में 1,200 अंकों की तेजी देखी गई थी. निफ्टी अब 24,000 के अहम स्तर से केवल 130 अंक ही दूर है.
संस्थागत निवेशकों का मूड
संस्थागत निवेशकों का मूड भारतीय शेयर बाजारों को लेकर बिकवाली का है. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने बुधवार को बिकवाली की. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कैश मार्केट में बड़ी खरीदारी की है. हालांकि, ब्लॉक डील्स का भी इन आंकड़ों पर असर संभव है. FIIs ने कल कैश मार्केट में नेट 3,535 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं. जबकि, DIIs ने कैश मार्केट में कुल 5,140 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की है.
एशियाई शेयर बाजारों का हाल
एशियाई शेयर बाजारों में ऊपरी स्तरों से बिकवाली दर्ज की जा रही है. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 400 अंक फिसल गया है. इंडेक्स 39200 के लेवल पर आ गया है. जापान की करेंसी येन में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है, जोकि 38 साल के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहा है. कोरिया का कोस्पी भी करीब आधे फीसदी की कमजोरी के साथ 2780 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी करीब 2 फीसदी टूट गया है. इंडेक्स 17750 के नीचे गिर गया है. चीन का शंघाई इंडेक्स भी करीब 1 फीसदी फिसल गया है.

अमेरिकी शेयरों बाजार का हाल
अमेरिकी शेयर बाजारों में बुधवार को सुस्त ट्रेड देखने को मिला. ज्यादातर इंडेक्स में सीमित दायरे का कारोबार हुआ. डाओ 275 अंक की रेंज में ट्रेड किया. इंडेक्स 15 अंक ऊपर बंद हुआ है. नैस्डैक इंडेक्स भी IT स्टॉक्स में तेजी के दम पर उछला. अमेजन का शेयर 4% के उछाल के साथ रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहा है. शेयरों में तेजी के चलते कंपनी का कुल मार्केट कैप पहली बार 2 अरब डॉलर के पार निकल गया है. वहीं, अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने बैंकों का स्ट्रेस टेस्ट किया, जिसमें सभी 31 बैंक गंभीर मंदी का सामना कर पाएंगे. यूरोप के बाज़ारों में भी सुस्ती देखने को मिल रही है.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. डॉलर इंडेक्स 2 महीने की ऊंचाई के पास ट्रेड कर रहा है. इंडेक्स 106 के करीब ट्रेड कर रहा है. कच्चा तेल में स्थिर ट्रेड कर रहे. बुलियन मार्केट में सोने और चाांदी में भी करेक्शन देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स पर लगातार दूसरे दिन सोने में गिरावट है, जोकि 2310 डॉलर प्रति ऑन्स पर फिसल गया है. सोने का ये रेट 3 हफ्तों में सबसे निचला स्तर है. चांदी भी 2 हफ्ते के निचले स्तर पर फिसल गई है. फिलहाल 29 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही. बेस मेटल में कॉपर में निचले स्तरों से रिकवरी दर्ज की जा रही है.
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, जानें क्या है संकेत

Om Power Transmission IPO: क्या आज पैसा लगाना होगा फायदेमंद?

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

TCS Q4 नतीजे: ₹31 डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?



Click it and Unblock the Notifications