शेयर बाजार में आज 3 जुलाई को तूफानी तेजी देखने को मिल सकती है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स बुधवार को एक बार फिर ऑल टाइम हाई बना सकते हैं. क्योंकि ग्लोबल संकेत बेहद दमदार नजर आ रहे. गिफ्ट निफ्टी भी 130 अंकों की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा. इंडेक्स 24300 के पार पहुंच गया है. मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों के दम पर एशियाई शेयर बाजारों में भी दमदार तेजी है. अमेरिकी शेयर बाजारों में कल दायरे में ट्रेड दिखा. जबकि इससे पहले घरेलू बाजारों में मंगलवार को सुस्त ट्रेड दर्ज किया गया. सेंसेक्स कल 34 अंक नीचे 79,441 पर बंद हुआ था.
आज बैंक निफ्टी की एक्सपायरी
बैंक निफ्टी का आज जुलाई महीने का पहला वीकली एक्सपायरी है. इसमें फोकस HDFC बैंक के शेयरों पर रहेगा, जोकि FIIs की शेयर होल्डिंग घटने की वजह से बाजार की रडार पर है. ये बैंक में FIIs की शेयरहोल्डिंग 54.83% है. ब्रोकरेज फर्म BoFA Securities का मानना है कि अगर FIIs शेयरहोल्डिंग आगे और भी घटती है तो FIIs के लिए हेडरूम नियमों का यह बैंक अनुपालन कर सकेगा. ऐसे में स्टॉक में 34,000 करोड़ रुपए की खरीदारी भी दिख सकती है.
एशियाई शेयर बाजारों का हाल
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह अच्छी खरीदारी दर्ज की जा रही है. जापान का निक्केई इंडेक्स 350 अंकों की दमदार मजबूती के साथ 40400 के पार निकल गया है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी करीब आधे फीसदी की उछाल के साथ 2790 पर ट्रेड कर रहा है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 72 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ 17800 के पार पहुंच गया है. जबकि चीन का शंघाई इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ 3000 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया है.
अमेरिकी शेयर बाजारों का हाल
अमेरिकी शेयर बाजारों में आज आधे दिन ही ट्रेडिंग होगी. फिर कल पूरे दिन US मार्केट बंद रहेंगे. इससे पहले बाज़ारों के लिए मंगलवार को एक और दिन दर्ज की गई. डाओ इंडेक्स 160 अंक उछला. S&P 500 पहली बार 5500 के ऊपर बंद है. नैस्डेक पर फिर नया क्लोजिंग रिकॉर्ड बना है, जोकि पहली बार 18000 के ऊपर बंद हुआ है. क्योंकि कल IT समेत कंज्युमर शेयर्स में दमदार एक्शन दिखा. इसमें टेस्ला का शेयर 10% उछला है. आज फेड बैठक के मिनट्स जारी होंगे.

ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल में जारी 4 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया है. फिलहाल ब्रेंट क्रूड 87 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है. WTI क्रूड ऑयल 83 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. कॉमैक्स पर सोना सपाट ट्रेड कर रहा है. बॉन्ड यील्ड में मजबूती से ऊपरी स्तरों से सोना फिसला है. जबकि चांदी में तेजी है. कॉमैक्स पर चांदी लगातार 5वें दिन मजबूती दिखा रहा है. मेटल्स में भी रिकवरी दर्ज की गई. कॉपर में लगातार तीसरे दिन बढ़त दर्ज की गई.
विदेशी संस्थागत निवेशकों का मूड
संस्थागत निवेशकों का मूड वीकली एक्सपायरी से पहले अच्छा नहीं दिख रहा है. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की ओर से मंगलवार को कैश मार्केट में बिकवाली की. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs भी खरीदारी किए हैं. FIIs ने कैश मार्केट में कल 2000 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं. जबकि, DIIs ने कैश मार्केट में 648 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं.
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, जानें क्या है संकेत

Om Power Transmission IPO: क्या आज पैसा लगाना होगा फायदेमंद?

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

TCS Q4 नतीजे: ₹31 डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?



Click it and Unblock the Notifications