शेयर बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स मजबूत शुरुआत कर सकते हैं. गिफ्ट निफ्टी करीब 100 अंकों की मजबूती के साथ 24500 के पास ट्रेड कर रहा है. एशियाई शेयर बाजारों में भी मजबूती दर्ज की जा रही है. आज 4 जुलाई को अमेरिकी शेयर बाजार बंद रहेंगे. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भी नरमी दर्ज की जा रही है. ब्रेंट क्रूड 87 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है. इससे पहले बुधवार को बाजार में रिकॉर्ड रैली देखने को मिली. सेंसेक्स 545 अंकों की मजबूती के साथ 79,986 पर बंद हुआ था.
एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती
एशियाई शेयर बाजारों में तगड़ी खरीदारी हो रही है. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 100 अंकों की मजबूती के साथ 40650 के पार ट्रेड कर रहा है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 15 अंकों की मजबूती के साथ 2800 के पार ट्रेड कर रहा है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 18000 के पार कारोबार कर रहा है. जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 3000 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया है.
अमेरिकी शेयर बाजारों का हाल
अमेरिकी शेयर बाजारों में मिले जुले ट्रेड के बीच एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना. प्रमुख इंडेक्स S&P 500 और नैस्डेक ने नया हाई बनाया. डाओ सीमित दायरे में कारोबार के बीच 25 अंक फिसल गया. टेस्ला में तीसरे दिन रैली दर्ज की गई, जो कल 6.5% उछला. बता दें कि शेयर पिछले 3 दिनों में 25% उछल चुका है. NVIDIA में भी 4.5% के उछाल दर्ज की गई है. आज अमेरिकी बाज़ारों में छुट्टी है. कल जून महीने का जॉब्स डेटा जारी होगा.

ग्लोबल कमोडिटी मार्केट अपडेट
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में भी तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. डॉलर इंडेक्स में गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा, जोकि 105 के नीचे फिसल गया है. कच्चा तेल में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली दर्ज की जा रही है. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 87 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है. बुलियन मार्केट में भी तगड़ा हलचल है. कॉमैक्स पर सोने में दो दिनों की सुस्ती पर ब्रेक गया है. कल सोना 34 डॉलर चढ़ा. इसी तरह चांदी भी 4% चमकी.
संस्थागत निवेशकों का फ्लो
भारतीय शेयर बाजार में संस्थागत निवेशकों ने तगड़ा ट्रेड किया है. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने बुधवार को कैश मार्केट में नेट खरीदारी की. इसके तहत FIIs ने कल कैश मार्केट में नेट 5484 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की है. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने बिकवाली की. इस दौरान DIIs ने बुधवार को कुल 924 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की.
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, जानें क्या है संकेत

Om Power Transmission IPO: क्या आज पैसा लगाना होगा फायदेमंद?

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

TCS Q4 नतीजे: ₹31 डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?



Click it and Unblock the Notifications