Stock Market Triggers: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. कल दूसरे हाफ में आई बिकवाली आज 6 सितंबर को भी हावी रह सकती है. क्योंकि ग्लोबल संकेत बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी इंडेक्स करीब 100 अंक फिसल गया है, जोकि 25150 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.
एशियाई बाजारों में भी सुबह मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है. अमेरिकी शेयर बाजारों में भी कल तेज एक्शन देखने को मिल रहा. इससे पहले भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को मुनाफावसूली हुई. सेंसेक्स 5 सितंबर को 151 अंक गिरकर 82,201 पर बंद हुआ था.
कल बाजार में रही तेज हलचल
भारतीय शेयर बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन रेंज में कारोबार दिखा. अच्छी शुरुआत के बावजूद बाजार ऊपरी स्तरों पर बने रहने में कामयाब नहीं रहा. इस दौरान चुनिंदा शेयर फोकस में रहे. RIL कल बोनस शेयर के के चलते फोकस रहा, जिसे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद भी टूटा और मार्केट पर दबाव बनाया. हालांकि, Infosys और Wipro जैसे IT दिग्गजों ने दबाव को कुछ हद तक कम करने का काम किया. साथ ही HDFC Bank और ITC से भी बाजार को सपोर्ट मिला.
संस्थागत निवेशकों का मूड
भारतीय शेयर बाजारों में कल विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की ओर से कल कैश मार्केट में बिकवाली देखने को मिली. डिपॉजिटरीज के प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक FIIs ने गुरुवार को कैश मार्केट में नेट 689 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने इस दौरान कैश मार्केट में नेट 2,971 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की.

कच्चा तेल का भाव 9 महीने के निचले स्तर पर
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल का भाव 9 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है. ब्रेंट क्रूड 73 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है. हालांकि, आज निचले स्तरों पर मामूली रिकवरी दर्ज की जा रही. अमेरिका में इन्वेंटरी घटने और OPEC+ देशों की ओर से उत्पादन बढ़ाने की योजना को आगे टलने की खबर से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है.
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
अमेरिका में आज आने वाले मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों और जापान के डाइजेस्ट स्पेंडिंग हाउसहोल्ड डाटा के चलते एशियाई बाजारों में नरमी दर्ज की जा रही है. जापान में जुलाई में औसत हाउसहोल्ड खर्च 694,483 येन रहा, जोकि पिछले साल के समान अवधि से रियल टर्म में 5.5% ज्यादा है. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 100 अंक फिसलकर 36500 के लेवल पर आ गया है.
कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब आधे फीसदी तक फिसल गया है. हॉन्ग कॉन्ग के मार्केट आज बंद हैं. जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स मामूली तेजी के साथ 2800 के लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं.
अमेरिकी शेयर बाजारों का हाल
डाओ कल 500 अंक की रेंज में ट्रेड के बीच 220 अंक फिसलकर बंद हुआ. S&P 500 लगातार तीसरे दिन फिसला. कल मार्केट के 11 में से 8 सेक्टर्स में गिरावट दर्ज की गई. नैस्डेक पर 0.25% तक की बढ़त रही. दरअसल, प्राइवेट सेक्टर के सुस्त जॉब्स डेटा से बाजार निराश हुआ. क्योंकि अगस्त में प्राइवेट सेक्टर ने सिर्फ 99 हजार जॉब्स ही जोड़े, जोकि 3.5 साल में सबसे कम प्राइवेट जॉब्स ग्रोथ है.
आज अगस्त जॉब्स डेटा पर नज़र होगी. अनुमान है कि 1.6 लाख कुल जॉब्स जुड़ेंगे. वहीं, बेरोज़गारी 4.2% पर आने का अनुमान है. सर्विसेज PMI से अच्छे संकेत से थोड़ा सहारा मिल सकता है. 10-ईयर की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड फिसलकर 3.7% पर आ गया है.
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications