Stock Market Triggers: शेयर बाजार में आज 9 सितंबर को लगातार चौथे दिन बिकवाली देखने को मिल सकती है. बाजार पर कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर हावी रहेगा. क्योंकि गिफ्ट निफ्टी करीब 60 अंक फिसलकर 24800 के पास फिसल गया है. ग्लोबल मार्केट पर कमजोर अमेरिकी इकोनॉमिक आंकड़ों का असर दिख रहा है.
अमेरिका से लेकर एशियाई बाजारों तक नरमी दर्ज की जा रही है. इससे पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन बिकवाली रही. सेंसेक्स 1017 अंक फिसलकर 81,183 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 292 अंक गिरकर 24,852 पर आ गया.
एशियाई बाजारों में भारी करेक्शन
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. बाजारों पर कमजोर मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों का असर देखने को मिल रहा है. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब ढाई फीसदी गिर गया है. गिरावट की वजर हाउसहोल्ड स्पेंडिंग आंकड़े हैं, जोकि अनुमान से कमजोर रहे. जुलाई में 1.2 फीसदी रहा, जबकि अनुमान 1.4 फीसदी का था. इसके अलावा Q2 GDP 2.9% रही, जबकि अनुमान 3.2% का था.
दक्षिण कोरियाई बाजारों में कोस्पी इंडेक्स भी सवा फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के मार्केट आज भी बंद हैं, जिसकी वजह यागी तूफान है. इसके अलावा चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहा है.

अमेरिकी शेयर बाजारों का हाल
अमेरिकी शेयर बाजारों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई. डाओ इंडेक्स 400 अंक गिरकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ था. IT शेयरों में बिकवाली से नैस्डेक इंडेक्स 2.5% टूटा. प्रदर्शन के लिहाज से नैस्डेक के लिए बीता हफ्ता बीते 2 साल में सबसे ख़राब रहा, जोकि 5.8 फीसदी गिरा. स्मॉलकैप इंडेक्स रसल 2000 में भी 2% की तेज गिरावट दर्ज की गई. वहीं, S&P 500 पर 1.5 साल में सबसे ख़राब हफ्ता रहा. हफ्तेभर में इंडेक्स 4.3 फीसदी गिरा.
कच्चे तेल समेत कमोडिटी मार्केट अपडेट
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल में नरमी जारी है. ब्रेंट क्रूड ऑयल 72 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल चुका है. बीते हफ्ते में कीमतों में करीब 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. दरअसल, OPEC+ देशों ने दिसंबर से प्रोडक्शन बढ़ाने के फैसले को टाल दिया है, जिसका असर कीमतों पर देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स पर सोने और चांदी में सपाट कारोबार देखने को मिल रहा है. डॉलर इंडेक्स में सुस्ती है, जोकि 101 के पास ट्रेड कर रहा है.
संस्थागत निवेशकों का मूड
भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी है. डिपॉजिटरीज आंकड़ों के मुताबिक FIIs ने शुक्रवार को नेट 11000 करोड़ रुपए की बिकवाली की. कैश मार्केट में 620.95 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने इस दौरान कैश मार्केट में नेट 2,121.53 करोड़ के शेयरों की खरीदारी की.
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications