शेयर बाजार में मंगलवार को अच्छी शुरुआत हो सकती है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में खुल सकते हैं. बाजार को अच्छे ग्लोबल संकेतों का सपोर्ट मिल सकता है. क्योंकि गिफ्ट निफ्टी तेजी के संकेत दे रहा. जोकि हल्की बढ़त के साथ 24400 के पास ट्रेड कर रहा है.
एशियाई शेयर बाजारों और अमेरिकी शेयर बाजारों में अच्छी खरीदारी हो रही है. संस्थागत निवेशक भी घरेलू बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं. इससे पहले भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार और सोमवार को सपाट ट्रेड देखने को मिला. 8 जुलाई को सेंसेक्स 36 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 79,960 पर बंद हुआ है.
फिन निफ्टी की एक्सपायरी आज
बाजार में आज फिन निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है. इस लिहाज से बैंक निफ्टी आज फोकस में रहने वाला है. निफ्टी इंडेक्स को बीते हफ्ते HDFC Bank में बिकवाली की वजह से असर गिरावट देखने को मिली थी. जबकि दिग्गज RIL ने संभालने का काम किया. 8 जुलाई को भी HDFC बैंक और टाइटन ने बाजार पर दबाव बनाया. लेकिन RIL और ITC ने बाजार को निचले स्तरों से सपोर्ट किया.
बाजार में फर्टिलाइजर और FMCG स्टॉक्स में खरीदारी दर्ज की जा रही है. इसी हफ्ते से Q1 रिजल्ट्स सीजन शुरू हो जाएगा. इसके तहत गुरुवार को TCS नतीजे जारी करेगी. फिर HCL Tech तिमाही नतीजे जारी करेगी.
एशियाई शेयर बाजारों का हाल
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिलाजुला ट्रेड देखने को मिल रहा है. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 600 यानी 1.5% की मजबूती के साथ 41400 के पास पहुंच गया है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी मामूली तेजी के साथ 2860 पर ट्रेड कर रहा है. दूसरी ओर हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स करीब 0.5% की गिरावट के साथ 17500 के लेवल से नीचे फिसल गया है. चीन का शंघाई इंडेक्स करीब आधे फीसदी की कमजोरी के साथ 2900 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.
अमेरिकी शेयर बाजारों में जोश
अमेरिकी शेयर बाजारों से भी मिले जुले ट्रेड संकेत मिल रहे. नैस्डेक इंडेक्स फिर रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ है. हालांकि, डाओ इंडेक्स की क्लोजिंग हल्की कमज़ोर रही. इंडेक्स 39400 के नीचे बंद हुआ है. दरअसल, अमेरिकी शेयर बाजारों की नजर आज फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के US संसद में बयान पर होगी. अनुमान है कि सेंट्रल बैंक 2024 में 2 बार ब्याज दरों में कटौती कर सकती है.

कमोडिटी मार्केट में तेज एक्शन
अमेरिका में ब्याज दरें घटने की उम्मीद से कमोडिटी मार्केट में भी हलचल तेज है. 10-ईयर का अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.28% पर फिसल गया है. डॉलर इंडेक्स 105 के नीचे कारोबार कर रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 1% की गिरावट के साथ 85.7 डॉलर प्रति बैरल पर रही. कॉमैक्स पर सोने और चांदी की कीमतें 1% तक फिसल गया. कॉपर में 6 दिनों की लगातार तेजी पर ब्रेक लग गया है. US कॉफी वायदा 2 हफ्ते की ऊंचाई पर ट्रेड कर रहा है.
संस्थागत निवेशकों का मूड
संस्थागत निवेशकों का सेंटीमेंट भारतीय शेयर बाजारों को लेकर बुलिश दिखा है. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs और घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने सोमवार को कैश मार्केट में नेट खरीदारी की. FIIs ने कल कैश मार्केट में 61 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. DIIs ने भी 2867 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की.
शेयर बाजार पर एक्सपर्ट का नजरिया
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा कि इंट्रा-डे में बाजार की कोई दिशा नहीं दिख रही है. आज निफ्टी में तेजी के लिए 24,360 का स्तर अहम होने वाला है. इसके ऊपर इंडेक्स 24,450 - 24,500 तक का लेवल दिखा सकता है. जबकि 24,290 के नीचे फिसलने के बाद इंडेक्स 24160 - 24120 तक फिसल सकता है.
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, जानें क्या है संकेत

Om Power Transmission IPO: क्या आज पैसा लगाना होगा फायदेमंद?

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

TCS Q4 नतीजे: ₹31 डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?



Click it and Unblock the Notifications