शेयर बाजार में आज 26 जुलाई को पॉजिटिव शुरुआत हो सकती है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ शुरुआत कर सकते हैं. गिफ्ट निफ्टी करीब 40 अंकों की उछाल के साथ कारोबार कर रहा. इंडेक्स 24500 के लेवल पर कारोबार कर रहा. घरेलू बाजारों पर मजबूत ग्लोबल संकेतों का असर रहेगा, जोकि अच्छे हैं. एशियाई बाजारों में कल की तेज बिकवाली के बाद रिकवरी दर्ज की जा रही. अमेरिकी बाजार फिलहाल लाल निशान में ही बंद हुए थे. बता दें कि भारतीय शेयर बाजार में आज से अगस्त सीरीज की शुरुआत होगी. इससे पहले जून और जुलाई सीरीज में बाजार ने पॉजिटिव रिटर्न दिया.
एशियाई बाजारों में खरीदारी लौटी
एशियाई शेयर बाजार में आज सुबह खरीदारी दर्ज की जा रही है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे. कल की जोरदार बिकवाली के बाद बाजारों में रिकवरी है. जापान का निक्कई इंडेक्स 210 अंक उछलकर 38000 के अहम लेवल से ऊपर ट्रेड कर रहा है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी करीब एक फीसदी चढ़कर 2740 के लेवल पर है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी आधे फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा. जबकि चीन का शंघाई मार्केट सपाट 2900 के स्तर पर है.
अमेरिकी शेयर बाजार में मिलाजुला प्रदर्शन
अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को मिला जुला कारोबार देखने को मिला. डाओ इंडेक्स ने किया आउटपरफॉर्म किया है. स्मॉलकैप्स इंडेक्स में 1.3% की बढ़त दर्ज की गई. नैस्डेक में एक बार फिर कमजोरी रही, क्योंकि टेक शेयरों में लगातार तीसरे दिन बिकवाली दर्ज की गई. दरअसल, सभी सेमीकंडक्टर शेयरों में कमज़ोरी रही. बाजार पर नतीजों का भी असर दिखा. फोर्ड मोटर्स का शेयर कमजोर नतीजों के चलते 18.4% टूट गया. बाजार पर दूसरी तिमाही के GDP आकड़ें अनुमान से बेहतर आंकड़ों का असर दिखा.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में एक्शन देखने को मिल रहा है. कच्चा तेल का भाव 1% चढ़कर 82 डॉलर के ऊपर निकल गया है. कॉमैक्स पर सोने और चांदी में भारी गिरावट दर्ज की जा रही. सोना 50 डॉलर टूट गया, जबकि चांदी 4.5 परसेंट फिसल गई.

Q1 नतीजों वाले शेयरों पर नजर
आज मार्केट में लिस्टेड कंपनियां जैसे Cipla, IndusInd Bank, Power Grid, InterGlobe Aviation, Amber Enterprises, Cholamandalam, City Union Bank, Equitas SFB, ESAF SFB, KEC International, Piramal Pharma, SBI Cards, TTK Prestige समेत अन्य जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. वहीं, कल नतीजे जारी करने वाली कंपनियां जैसे Tech Mahindra, Ramco Cements, MGL, AU Small Finance Bank, Mphasis, Cyient, Motilal Oswal, VST Industries आज फोकस में रहेंगे.
संस्थागत निवेशकों का सेंटीमेंट
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कैश मार्केट में बिकवाली दर्ज की गई. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल भी खरीदारी किए. प्रोविजन आंकड़ों के मुताबिक FIIs ने कैश मार्केट में कल 2,605 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि DIIs ने इस दौरान 2,432 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं.
More From GoodReturns

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

TCS Q4 नतीजे: ₹31 डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

Om Power Transmission IPO: क्या आज पैसा लगाना होगा फायदेमंद?

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?



Click it and Unblock the Notifications