Stocks In Focus: सोमवार को शेयर बाजार में हलचल देखने को मिली है। शुक्रवार के बाद कई कंपनियों को लेकर बड़े अपडेट आए हैं। इनमें KEC इंटरनेशनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य कंपनियों के शेयर्स में हलचल देखने को मिल सकती है।

KEC इंटरनेशनल
KEC इंटरनेशनल ने जानकारी दी है कि उसे पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और एक प्राइवेट डेवलपर से कुल 1133 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को पावर ग्रिड की तरफ से 800 केवी ट्रांसमिशन लाइन और 765 केवी जीआईएस सबस्टेशन से जुड़ा प्रोजेक्ट मिला है। इसके अलावा एक निजी डेवलपर ने 400 केवी क्वाड ट्रांसमिशन लाइन का ऑर्डर दिया है। KEC ने कहा है कि ये ऑर्डर कंपनी की आगे की ग्रोथ रणनीति को मजबूती देंगे। शुक्रवार को बाजार में कंपनी के शेयर में हल्की गिरावट देखी गई। BSE पर कंपनी का शेयर प्राइस 0.36% फिसलकर 800.75 रुपये पर बंद हुआ था।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स
नवरत्न डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को 7 अप्रैल 2025 से अब तक 572 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। ऑर्डर में ड्रोन डिटेक्शन और इंटरडिक्शन सिस्टम शामिल हैं। BEL ने 07 अप्रैल 2025 को अंतिम डिस्क्लोडर के बाद से 572 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर प्राप्त किए हैं। शुक्रवार को बीएसई पर BEL के शेयर में 3.87% की बढ़त के साथ 363.80 रुपये के स्टॉक प्राइस पर बंद हुआ था।
Sun Pharma
सन फार्मा ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जानकारी दी कि उसे अमेरिका की यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने actinic keratosis के लिए कंपनी की नेक्स्ट जेनरेशन की BLU-U ब्लू लाइट फोटोडायनामिक थेरेपी (PDT) को मंजूरी दे दी है।यह एक स्किन कंडीशन है जो सूरज की रोशनी के ज्यादा संपर्क में आने से होती है और आगे चलकर कैंसर का रूप ले सकती है। कंपनी ने बताया कि यह नया वर्जन पुराने मॉडल में इस्तेमाल होने वाले फ्लोरोसेंट ट्यूब्स की जगह अब LED लाइट पैनल्स के साथ आएगा, जो ज्यादा एफिशिएंट हैं। यह अप्रूवल कंपनी के अमेरिकी बाजार में मौजूदगी को और मजबूत बनाएगा और इसके डर्मेटोलॉजी पोर्टफोलियो को भी विस्तार देगा। शुक्रवार को बीएसई पर BEL के शेयर में 3.87% की बढ़त के साथ 363.80 रुपये के स्टॉक प्राइस पर बंद हुआ था।
Zen Technologies
डिफेंस टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनी Zen Technologies ने मार्च 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए है। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़कर 101 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 35 करोड़ रुपये था।
कमाई (Revenue) की बात करें तो इसमें भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। कंपनी की आय 130.4% बढ़कर 325 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 141 करोड़ रुपये था। मजबूत नतीजों के साथ ही कंपनी ने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। सोमवार को इस कंपनी के शेयर्स में हलचल देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 5.00% उछलकर 1794.75 रुपये के शेयर प्राइस पर क्लोज हुए हैं।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications