Stocks In Focus Today: शेयर बाजार में गुरुवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 645 के करीब गिरकर 80,950 के पास बंद हुआ और निफ्टी लगभग 200 अंक के पास फिसलकर 24,609.70 के करीब बंद हुआ है। गुरुवार को कई कंपनियों के मार्च तीमाही के नतीजे आए है और कुछ कंपनियों को लेकर बड़े अपडेट आए हैं। इनमें ओला इलेक्ट्रिक, हिंदुस्तान कॉपर और पावर मेक भी शामिल हैं। इनके स्टॉक्स में आज हलचल देखने को मिल सकती है।

ITC के स्टॉक्स में दिख सकता है एक्शन (ITC Stock Price)
मार्च 2025 में समाप्त तिमाही के लिए ITC ने शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 289% बढ़कर 19,562 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 5,020 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयर्स में शुक्रवार को तगड़ा एक्शन दिख सकता है। गुरुवार को आईटीसी के शेयर्स बीएसई पर 1.58% की गिरावट के साथ 426.10 रुपये के भाव पर क्लोज हुए थे।
ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric Stock)
सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक Ola Electric ने वित्तीय मोर्चे पर एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि वह प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर बॉन्ड जारी कर के ₹1,700 करोड़ रुपये तक जुटाएगी। यह फंडरेज ऐसे समय पर हो रही है जब कंपनी के फाउंडर भाविश अग्रवाल कंपनी की री-स्ट्रक्चरिंग की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।
ओला इलेक्ट्रिक पूंजी जुटाने के लिए कई तरीके अपनाएगी, जैसे कि टर्म लोन लेना, वर्किंग कैपिटल की सुविधा लेना या नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) और अन्य योग्य सिक्योरिटीज जारी करना। यह प्रोसेस एक या अधिक स्टेप्स में, प्राइवेट प्लेसमेंट या कानून के तहत अनुमत अन्य तरीकों से की जाएगी। गुरुवार को ओला इलेक्ट्रिक के शेयर्स बीएसई पर +0.27% की गिरावट के साथ 51.50 रुपये के भाव पर क्लोज हुए थे।
Hindustan Copper (हिंदुस्तान कॉपर)
शुक्रवार को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) के शेयर्स में हलचल देखने को मिल सकती है। कंपनी 27 जून 2025 को एक बैठक में 500 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने पर विचार करने वाली है। यह फंडिंग प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर एनसीडी (Non-Convertible Debentures) या बॉन्ड्स के जरिए की जा सकती है। गुरुवार को बीएसई पर कंपनी का शेयर 1.31% फीसदी की गिरावट के साथ 226.40 रुपये पर बंद हुआ।
पावर मेक (Power Mech)
मार्च 2025 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा घटकर ₹46.8 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹61 करोड़ था। यानी साल दर साल कंपनी के मुनाफे में करीब 23.5% की गिरावट आई है। हालांकि, कंपनी की कुल आय में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर ₹1,747.8 करोड़ रही, जो एक साल पहले ₹1,728.6 करोड़ थी। यह करीब 1.1% की बढ़त है, जो दिखाता है कि बिक्री या रेवेन्यू में स्थिरता बनी हुई है। नतीजों के बाद कंपनी के शेयर्स में तगड़ा एक्शन देखा जा सकता है। बुधवार को पावर मेक के शेयर्स बीएसई पर 0.75% फीसदी की बढ़त के साथ 2946.80 रुपये पर बंद हुआ।
एचएफसीएल (HFCL)
एचएफसीएल को वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में बड़ा झटका लगा है। मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी को ₹81.4 करोड़ का घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसे ₹110 करोड़ का मुनाफा हुआ था। ऐसे में एचएफसीएल के शेयर्स में शुक्रवार को हलचल देखने को मिल सकती है। कंपनी के शेयर्स बीएसई पर 0.75% की गिरावट के साथ 84.50 रुपये के भाव पर बंद हुए।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications