Stocks to Buy Today: भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. नतीजों के सीजन में चुनिंदा शेयरों में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में कमाई का भी मौका है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्ग टर्म के लिए 5 दमदार शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, आरईसी और कल्याण ज्वैलर्स के शेयर शामिल हैं. लंबी अवधि में ये स्टॉक्स करीब 20 फीसदी तक का रिटर्न दे सकते हैं.
शेयर खरीदारी का बना मौका
टेलीकॉम सेक्टर में खरीदारी के लिए मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने भारती एयरटेल के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 2000 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जबकि स्टॉक 14 अक्टूबर को 1696.60 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. स्टॉक हफ्तेभर में करीब 4 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. 2024 में अब तक शेयर ने 70 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.
नतीजों का शेयर पर दिखेगा असर
सितंबर तिमाही के नतीजों के चलते आईटी सेक्टर में एचसीएल टेक का शेयर फोकस में है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए चुना है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 2200 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. जबकि शेयर सोमवार को 1856 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर नतीजों से पहले तेजी दिखा रहा, जोकि 3 महीने में 18 फीसदी और 6 महीने में 24 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है.
बैंकिंग सेक्टर का दमदार शेयर
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के शेयर को ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए पिक किया है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए एचडीएफसी बैंक के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही शेयर पर 2000 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 14 अक्टूबर को 1688.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. पिछले 1 साल से शेयर सपाट ही ट्रेड किया है. इस दौरान करीब 10 फीसदी का रिटर्न दिया है.

PSU स्टॉक देगा तगड़ा रिटर्न
सरकारी सेक्टर में MOFSL ने खरीदारी के लिए आरईसी के शेयर को चुना है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी की रेटिंग के साथ आरईसी के शेयर को पिक किया है. शेयर पर 630 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर सोमवार को 540.15 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. सरकारी कंपनी का शेयर 2024 में अब तक करीब 30 फीसदी तक का रिटर्न दे चुका है. 1 साल में शेयर 85 फीसदी की तेजी दिखा चुका है.
ज्वैलरी स्टॉक में निवेश का मौका
त्यौहारी सीजन के चलते ज्वैलरी शेयर फोकस में हैं. सेक्टर की दिग्गज कंपनी कल्याण ज्वैलर्स के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कल्याण ज्वैलर्स के शेयर पर 850 रुपए का टारगेट दिया है. जबकि 14 अक्टूबर को शेयर 751.10 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस साल अब तक स्टॉक ने 108 फीसदी की तेजी दिखाई है. करीब 77,800 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 1 साल में 175 फीसदी का रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications