IndiGo Stocks to Buy: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं. FY25 की चौथी तिमाही के नतीजों के चलते शेयरों में भी एक्शन देखने को मिल रहा. इस कड़ी में एविएशन सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (Indigo) ने भी तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसकी जानकारी कंपनी बुधवार को एक्सचेंज को दी. आज गुरुवार को इसके मुताबिक इंडिगो का शेयर दायरे में कारोबार कर रहा है. कमजोर बाजार में शेयर BSE पर 5456 रुपए के लेवल पर कारोबार कर रहा है. बता दें कि एयरलाइन का कंसो नेट प्रॉफिट जनवरी से मार्च के दौरान करीब 62% बढ़ा है. आय में भी 24.3% की उछाल दर्ज की गई.
इंडिगो का Q4 में फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
इंडिगो ने बाजार को बताया कि मार्च तिमाही के दौरान कंसो नेट प्रॉफिट 3067.5 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 1894.8 करोड़ रुपए था. इस दौरान आय भी 24.3% बढ़कर 22,151.9 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 17,825.3 करोड़ रुपए थी. धमाकेदार परफॉर्मेंस की वजह जोरदार घरेलू ट्रैवल डिमांड रही.
मार्च तिमाही में एयरलाइन का EBITDAR 57.5% बढ़कर 6,948.2 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 4,412.3 करोड़ रुपए थी. चौथी तिमाही में EBITDAR मार्जिन 31.4% पर रही, जोकि पिछले साल की मार्च तिमाही में 24.8% पर थी.
शेयर पर ब्रोकरेज की रेटिंग
नतीजों के बाद इंडिगो के शेयर पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) ने नोट जारी किया है. इंटरग्लोबल एविएशन के शेयर पर ब्रोकरेज ने BUY की रेटिंग दी है. शेयर पर 6375 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जबकि शेयर 21 मई को 5462 रुपए के भाव बंद हुआ था. रिपोर्ट के मुताबिक Q4 में इंडिगा का परफॉर्मेंस धमाकेदार रहा. ग्लोबल एक्सपेंशन के चलते ग्रोथ को बूस्टर डोज मिलेगा. वहीं, मैनेजमेंट लगातार कस्टमर फर्स्ट अप्रोच पर काम कर रहा है. इसलिए शेयर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है.

डिविडेंड भी मिलेगा
इंडिगो ने बताया कि 21 मई को हुई बोर्ड मीटिंग में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY25 के लिए डिविडेंड के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 10 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड को मंजूरी मिल गई है. फिलहाल सालाना आम बैठक यानी एजीएम में शेयरहोल्डर्स का डिविडेंड पर मंजूरी मिलना बाकी है. अगर शेयरहोल्डर्स की ओर से भी मंजूरी मिलती है, तो AGM की तारीख से 30 दिन के भीतर डिविडेंड पेमेंट हो जाएगा. बोर्ड ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट को भी फिक्स कर दिया है. इसके तहत AGM में डिविडेंड को शेयरहोल्डर्स मंजूरी मिलती है, तो इसके लिए रिकॉर्ड डेट 13 अगस्त 2025 होगा.
इंडिगो का क्षमता विस्तार
एक्सचेंज को इंडिगो ने बताया कि तिमाही के दौरान कैपेसिटी में 21% की बढ़त दर्ज की गई, जोकि 4,210 करोड़ रही. जबकि पैसेंजर्स की संख्या में 19.6% की ग्रोथ दर्ज की गई. यह 3.19 करोड़ रही. लोड फैक्टर्स भी करीबन दोगुना हुआ है. सालाना आधार पर यह बढ़कर 87.4 फीसदी पर पहुंच गया, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 86.3 फीसदी था. BSE पर इंडिगो का शेयर नतीजों से पहले करीब आधे फीसदी की बढ़त के साथ 5,465.65 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
एयरलाइन ने बताया कि उसकी फ्लीट में तिमाही के आखिर तक 434 एयरक्राफ्ट थे, जबकि पिछली तिमाही में 437 एयरक्राफ्ट थे. तिमाही के दौरान इंडिगो ने 2304 डेल फ्लाइट्स का पीक ऑपरेट किया, जिसमें नॉन-शेड्यूल फ्लाइट्स भी शामिल हैं.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications