Stocks to Buy Next Week: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन जोरदार एक्शन देखने को मिला. बाजार में मची हलचल के बीच चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इन्हीं दमदार शेयरों में खरीदारी के लिए ब्रोकरेज ने टॉप पिक की लिस्ट जारी किया है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने शॉर्ट टू लॉन्ग टर्म के लिए दमदार शेयरों की लिस्ट दी है. इनमें निवेशक मोटी कमाई कर सकते हैं. इन शेयरों में मैक्स हेल्थकेयर, लेटेंट व्यू एनलिटिक्स, जिंदल स्टील एंड पावर, मैक्स एस्टेट समेत जस्ट डायल शामिल हैं.
लॉन्ग टर्म के लिए धमाकेदार शेयर
ब्रोकरेज ने शुभ निवेश के तौर पर जस्ट डायल के शेयर को पिक किया है. शेयर आज 10 जनवरी को 1026 रुपए के भाव पर बंद हुआ. इस पर खरीदारी के रेटिंग के साथ 1360 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. निवेश की स्ट्रैटेजी 6 से 12 महीने के लिहाज से दिया गया है. दमदार आउटलुक के साथ ग्रोथ चलते शेयर को खरीदारी के लिए पिक किया है.
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने खरीदारी के लिए मैक्स एस्टेट्स के शेयर को पिक किया है. शेयर 580.90 पर क्लोज हुआ है. शेयर पर 12 महीने के लिहाज से 741 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर पिछले 12 महीने में निवेशकों को करीब 90 फीसदी की तगड़ी कमाई करा चुका है. स्मॉलकैप स्टॉक का कुल मार्केट कैप 9300 करोड़ रुपए का है.

खरीदारी के लिए दमदार शेयर
घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने जिंदल स्टील एंड पावर के शेयर को चुना है. लंबी अवधि के लिहाज से शेयर पर खरीदारी की रेटिंग है. शेयर शुक्रवार को 915 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. जबकि स्टॉक पर 12 महीने के लिहाज से 1220 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है.
खरीदारी की लिस्ट में ब्रोकरेज फर्म ने लेटेंट व्यू एनलिटिक्स के शेयर को भी शामिल किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ ट्रेड स्ट्रैटेजी साझा की है. इस पर 12 से 18 महीने के लिहाज से 610 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. इस लिहाज से शेयर मौजूदा भाव 493 रुपए से 26 फीसदी की तेजी दिखा सकता है. ब्रोकरेज ने बताया कि खरीदारी की रेटिंग डाटा एनलिटिक्स पर प्रॉक्सी प्ले की वजह से है.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने खरीदारी के लिए मैक्स हेल्थकेयर के शेयर को पिक किया है. शेयर पर 12 महीने की अवधि के लिए खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 1380 रुपए का अपसाइड टारगेट है. शेयर 10 जनवरी को 1149 रुपए के भाव पर बंद हुआ.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications