Stocks to Buy Today: शेयर बाजार में नए साल दोनों कारोबारी दिन में तूफानी तेजी देखने को मिली. 1 और 2 जनवरी को बाजार पॉजिटिव बंद हुए. खासकर गुरुवार को मार्केट में तूफानी तेजी रही. सेंसेक्स और निफ्टी करीब 2-2 फीसदी की उछाल रही. बाजार की तेजी को देखने को घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेसज ने खरीदारी के लिए 5 शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, नैम इंडिया, कैम्स और इप्का लैब के शेयर शामिल हैं.
खरीदारी के लिए 5 धांसू शेयर
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस ने कहा कि प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर को खरीदें. शेयर पर 1550 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. स्टॉक बीते 1 साल में करीब 32 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.
आईटी सेक्टर तीसरी तिमाही के नतीजों के चलते फोकस में है. घरेलू ब्रोकरेज ने एचसीएल टेक के शेयर को लॉन्ग टर्म के लिए पिक किया है. शेयर पर 2300 रुपए का अपसाइड टारगेट है. करीब 5.34 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर पिछले 6 महीने में निवेशकों को करीब 33 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.

तगड़े शेयरों को खरीदने की सलाह
MOFSL ने एसेट मैनेजमेंट सेक्टर में खरीदारी के लिए निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट (NAM India) के शेयर को पिक किया है. शेयर पर 900 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. बीएसई पर इसका कुल मार्केट कैप 48000 करोड़ रुपए है. शेयर बीते 1 साल में 60 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है.
घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने CAMS के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. स्टॉक पर 6000 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. करीब 25670 रुपए का मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 1 साल में निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है.
फार्मा सेक्टर में खरीदारी के लिए ब्रोकरेज फर्म ने इप्का लैब (IPCA Labs) के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 1930 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications