Stocks to Buy: शेयर बाजार में इन दिनों तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. दिसंबर तिमाही के नतीजों और आगे केंद्रीय बजट के चलते बाजार में हलचल है. साथ ही ग्लोबल फैक्टर्स भी बाजार की दिशा तय कर रहे.

बाजारों में मची हलचल के बीच निवेश का भी मौका बन रहा है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने खरीदारी के लिए 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में अनंत राज, मैक्स हेल्थकेयर समेत महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं.
खरीदारी के लिए दमदार शेयर
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने 12 महीने से ज्यादा अवधि के नजरिए से रियल एस्टेट सेक्टर से अनंत राज के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 1100 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. करीब 28300 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी का 52-वीक हाई 947.25 रुपए है. एक साल में शेयर ने 150 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए हेल्थकेयर सेक्टर की दिग्गज कंपनी मैक्स हेल्थकेयर के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर लंबी अवधि के नजरिए से 1380 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि कल के क्लोजिंग 1082 रुपए से 27 फीसदी ऊपर का भाव है. पिछले एक साल में इस शेयर ने 45 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. बीएसई पर इसका कुल मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का है.
इन शेयरों में बनेगा पैसा
MOFSL ने खरीदारी के लिए आईसीआईसीआई बैंक के शेयर को भी लिस्ट में शामिल किया है. प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर के इस दिग्गज शेयर को लंबी अवधि के लिए खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही शेयर पर 1550 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर कल 1229.80 रुपए के भाव पर बंद हुआ था, जिसका कुल मार्केट कैप 8.70 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है. शेयर का 52-वीक हाई 1361.35 रुपए है. पिछले एक साल में शेयर ने निवेशकों को 23 फीसदी का रिटर्न दिया है.
इप्का लैब (IPCA Labs) के शेयर को भी ब्रोकरेज ने खरीदारी के लिए पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही 12 महीने की अवधि से ज्यादा के लिए शेयर पर 1980 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है. जबकि शेयर 13 जनवरी को फार्मा सेक्टर का यह शेयर 1579.80 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इसका 52-हाई लेवल 1757.65 रुपए है. बीएसई पर इस स्टॉक का कुल मार्केट कैप 40100 करोड़ रुपए है. शेयर ने पिछले 1 साल में निवेशकों को करीब 40 फीसदी रिटर्न दिया है.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने लंबी अवधि के लिए 5वां शेयरऑटो सेक्टर से पिक किया है. महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 3515 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. जबकि सोमवार को M&M का शेयर बीएसई पर 2999.75 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इसका कुल मार्केट कैप एक्सचेंज पर 3.80 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है. इसका 52-वीक हाई 3237.60 रुपए है. शेयर ने बीते एक साल में निवेशकों को 88 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications