Stocks to Buy Today: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. FY25 की चौथी तिमाही में परफॉर्मेंस के आधार पर शेयरों में एक्शन है. इन्हीं में से दमदार परफॉर्मेंस वाले शेयरों को पिक कर इनवेस्टमेंट के लिए ब्रोकरेज फर्म निवेशकों सजेस्ट कर रहे. ब्रोकिंग कंपनी प्रभुदास लीलाधर कैपिटल (PL Capital) के एक्सपर्ट्स ने खरीदारी के लिए दमदार शेयरों पर भरोसा जताया है. इन शेयरों में फाइन ऑर्गैनिक इंडस्ट्रीज, PVR आईनॉक्स, जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स, थर्मेक्स, बजाज इलेक्रिकल्स के शेयर शामिल हैं.
लंबी अवधि के लिए दमदार पिक
PL कैपिटल के स्वरेंदू भूषण ने कहा कि फाइन ऑर्गैनिक इंडस्ट्रीज के शेयर लॉन्ग टर्म में दमदार परफॉर्मेंस दिखा सकता है. Q4 रिजल्ट्स के बाद शेयर पर खरीदारी की रेटिंग है. लॉन्ग टर्म के लिहास से शेयर पर 4930 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि 12 मई को 4176 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. कंपनी का परफॉर्मेंस जनवरी से मार्च के दौरान स्थिर रहा. हालांकि, विस्तार योजना लगातार अच्छा कर रही है.
पीएल कैपिटल के रिसर्च एनालिस्ट जिनेश जोशी ने कहा कि मल्टीप्लेक्स स्टॉक्स में पीवीआर आईनॉक्स का शेयर पसंद है. शेयर पर होल्ड की रेटिंग है. लंबी अवधि के लिए शेयर पर 1040 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि सोमवार को 966 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि FY26 में 100-110 नए स्क्रीन्स शुरू करने की योजना बना रही है. हालांकि, सालाना आधार पर फुटफॉल 6.4% घटा है.

धांसू स्टॉक्स में कमाई का मौका
पीएल कैपिटल में रिसर्च एनलिस्ट परम देसाई ने कहा कि खरीदारी के लिए जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स का शेयर पसंद है. शेयर लंबी अवधि में तेजी दिखा सकता है. उन्होंने स्टॉक पर 1720 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. कंपनी का Q4 में ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA अनुमान के मुताबिक रहा. साथ ही बेड एक्सपेंशन भी पटरी पर है. कंपनी ने इंदौर में जनवरी से मार्च के दौरान 78 नए बेड जोड़ें हैं. FY28/29 में कंपनी की योजना 2500 बेड जोड़ने की योजना है.
ब्रोकिंग फर्म में रिसर्च एनलिस्ट अमित अनवानी ने कहा कि चौथी तिमाही के रिजल्ट्स के बाद थर्मेक्स का शेयर फोकस में है. शेयर पर एक्युमुलेट की रेटिंग है. स्टॉक पर 3629 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि कल 3297 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. फर्म में रिसर्च एनलिस्ट प्रवीण सहाय ने कहा कि बजाज इलेक्ट्रिकल्स का शेयर रिजल्ट के बाद पसंद है. शेयर पर होल्ड की रेटिंग के साथ 641 रुपए का अपसाइड टारगेट है. कंपनी का फोकस कॉस्ट एफिशियंसी और मार्जिन एक्सपेंशन के साथ प्रॉफिटेबिलिटी पर है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications