Stocks to Buy: शेयर बाजार में आज 8 अक्टूबर को तेज एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार शुरुआती कारोबार में सुस्ती के बाद तेजी भागा है. सेंसेक्स और निफ्टी समेत अन्य प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे. बाजार की हरियाली में चुनिंदा सेक्टर फोकस में हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर कैपिटल ने मेटल और माइनिंग सेक्टर में टॉप पिक के रूप में 2 शेयरों को चुना है. दरअसल, सितंबर तिमाही में स्टील की कीमतों में तेज करेक्शन की वजह से पूरा सेक्टर फोकस में है.
माइनिंग और मेटल सेक्टर में पसंदीदा शेयर
प्रभुदास लीलाधर कैपिटल (PL Capital) ने मेटल और माइनिंग सेक्टर पर ताजा रिपोर्ट जारी किया है. इसमें जुलाई से सितंबर अवधि के दौरान सेक्टर का प्रीव्यू किया है. इसमें FY25 की दूसरी तिमाही में कमजोर प्रदर्शन का अनुमान है. सालाना आधार पर आय 1% और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 9% बढ़ने का अनुमान है, जबकि मुनाफा सपाट रहने की उम्मीद है. मानसून के चलते कमजोर डिमांड और स्टील कीमतों में तेज करेक्शन का असर सेक्टर पर दिखेगा.
स्टील की कीमतों में आगे रिकवरी की उम्मीद दिख रही है. ब्रोकरेज नोट के मुताबिक आने वाले हफ्तों में घरेलू स्टील की कीमतों में सुधार दिखेगा, क्योंकि चीन में सरकारी राहत पैकेज के बाद स्टील प्राइसेज में तेज उछाल देखने को मिल रहा. आने वाले महीन में इंपोर्ट गिर सकता है, क्योंकि घरेलू कीमतें 4 से 5 फीसदी नीचे ट्रेड कर रही. इसका फायदा FY25 की दूसरी छमाही में स्टील कंपनियों को मिलेगा.

दमदार रिटर्न के लिए 2 शेयर, ब्रोकरेज को हैं पसंद
घरेलू ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर कैपिटल ने सेक्टर से 2 शेयरों को टॉप पिक बनाया है. इसमें हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और जिंदल स्टैनलेस के शेयर शामिल हैं. ब्रोकरेज ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर पर BUY रेटिंग के साथ अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर पर 847 रुपए का टारगेट दिया है, जबकि 7 अक्टूबर को शेयर 748 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. जिंदल स्टैनलेस के शेयर पर Accumulate की रेटिंग दी है. शेयर पर 849 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. जबकि सोमवार को शेयर 779 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
पीएल कैपिटल ने कहा कि मेटल सेक्टर में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर अच्छी स्थिति में है. थर्मल कोयले की कीमत कम होने, कैपिटिल कोल माइन के खुलने, LME प्राइसेज बढ़ने और हाई मार्जिन वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स पर फोकस करने से भारतीय कारोबार में फायदा मिलेगा. ब्रोकरेज ने कहा कि JDSL को लेकर कहा कि कंपनी के पास मजबूत घरेलू वॉल्युम ग्रोथ के लिए जरूरत के लिहाज से क्षमता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications