Stocks to Buy Today: भारतीय शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. यूएस और इंडिया के बीच ट्रेड डील से पॉजिटिव आउटकम की उम्मीद से बाजार में रैली देखने को मिल रही. बाजार में बेंचमार्क इंडेक्स शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ कारोबार कर सकते हैं. बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन भी देखने को मिल रहा है. बाजार में रिजल्ट्स सीजन की वजह से एक्शन देखने को मिल रहा. इसमें कमाई का भी मौका बन रहा है. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) ने खरीदारी के लिए 5 शेयरों को पिक किया है, जिनका फंडामेंटल मजबूत है.
खरीदारी के लिए दमदार स्टॉक्स
ब्रोकिंग फर्म ने खरीदारी के लिए SRF के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए BUY की रेटिंग दी है. साथ ही शेयर पर 3540 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जबकि शेयर 15 मई को 2875 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. बीते एक साल में शेयरहोल्डर्स को स्टॉक में 25% तक का रिटर्न मिल चुका है.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की ओर से जारी स्टॉक पिक में दिग्गज ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर भी मौजूद है. शेयर पर BUY की रेटिंग दी है. शेयर पर 3482 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. जबकि कल शेयर 3143 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. स्टॉक पिछले 1 एक साल में निवेशकों को 36 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है.
लॉन्ग टर्म के तगड़े शेयर
MOFSL ने खरीदारी की लिस्ट में बैंकिंग सेक्टर से ICICI बैंक के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के नजरिए से 1650 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. बता दें कि शेयर 15 मई को 1450 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. बीते एक साल में निवेशकों को 29% तक की कमाई करा चुका है.
खरीदारी की लिस्ट में इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनी नीवा बुपा (NIVA Bupa) का शेयर भी शामिल है. ब्रोकिंग फर्म ने स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही 12 महीने की अवधि के लिहाज से शेयर पर 100 रुपए का अपसाइड टारगेट भी दिया है. नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का शेयर गुरुवार को 84.53 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बीच डिफेंस शेयरों पर सबकी निगाहें हैं. यही वजह है कि मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी वाली लिस्ट में देश के दिग्गज सरकारी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL के शेयर को शामिल किया है. शेयर पर BUY की रेटिंग दी है. साथ ही 5100 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. जबकि कल शेयर 4864 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. 1 साल में शेयर ने करीब 17% का रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications