Stocks to Buy: शेयर बाजार में नए हफ्ते की कमजोर शुरुआत होते नजर आ रही. बाजार पर कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर हावी है. यही वजह है कि शुरुआती कारोबार में प्रमुख इंडेक्स तेजी से गिरे. क्योंकि ग्लोबल मार्केट में नरमी दर्ज की जा रही. बाजारों में मची हलचल के बीच कमाई का मौका बन रहा है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने खरीदारी के लिए 5 शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में ल्युपिन, वा टेक वाबाग, एचएएल, एसबीआई और पॉलीकैब के शेयर शामिल हैं. इन शेयरों को 12 महीने की अवधि के लिहाज से खरीदारी की सलाह है, जोकि करीब 25 फीसदी के रिटर्न दे सकते हैं.
खरीदारी के लिए धांसू शेयर
ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए फार्मा सेक्टर से ल्युपिन का शेयर पिक किया है. शेयर शुक्रवार को 2104 रुपए के भाव पर बंद हुआ था, जिस पर लंबी अवधि के लिहाज से खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही 2400 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है. इस लिहाज से शेयर 14 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है.
12 महीने के लिए एक और शेयर पिक किया है. वा टेक वाबाग के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर एक साल की अवधि के लिहाज से 2100 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है, जोकि शुक्रवार को 1695 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से शेयर करीब 24 फीसदी का पॉजिटिव रिटरन दे सकता है.

सरकारी स्टॉक्स करेंगे कमाल!
लंबी अवधि के लिए ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने पब्लिक सेक्टर से 2 धांसू शेयरों को पिक किया है, जोकि सितंबर तिमाही के नतीजों के चलते फोकस में हैं. इन शेयरों में एसबीआई और एचएएल शामिल हैं. ब्रोकरेज ने कहा कि एसबीआई के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही शेयर पर 975 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि शुक्रवार को 843 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से करीब 16 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.
पब्लिक सेक्टर के शेयर में एचएएल भी शामिल हैं. डिफेंस कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. साथ ही शेयर पर 5485 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि शुक्रवार को 4401 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से अगले 12 महीने PSU स्टॉक निवेशकों को करीब 25 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है.
नतीजों का दिखेगा स्टॉक पर असर
घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने लॉन्ग टर्म के लिए वायर एंड केबल बनाने वाली कंपनी पॉलिकैब के शेयरों को पिक किया है. शेयर पर लंबी अवधि के लिए खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 8300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि शुक्रवार को 6726 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से शेयर 23 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications