Stocks to Buy Today: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स में हलचल रहेगी. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर खबरों और नतीजों के दम पर फोकस में रहेंगे. इन ट्रिगर्स के चलते ही ब्रोकरेज फर्म सेंट्रल ब्रोकिंग ने खरीदारी के लिए धमाकेदार शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में L&T और मारुति सुजुकी शामिल हैं.
बीते हफ्ते स्टॉक मार्केट
शेयर बाजार में पिछले हफ्ते लंबे समय बाद तेजी दिखी. करीब 4 हफ्तों बाद बाजार के प्रमुख इंडेक्स वीकली बेसिस पर पॉजिटिव रहे. सेंसेक्स 322 अंक और निफ्टी 124 अंक उछलकर बंद हुए थे. इस दौरान बाजार के चुनिंदा सेक्टर्स में जमकर खरीदारी हुई, जिसमें बैंकिंग, FMCG, फार्मा, मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर शामिल हैं. जबकि टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में करेक्शन दिखा.

बीते हफ्ते शेयर बाजार में बढ़त की वजह पॉजिटिव सेंटिमेंट रहा. इसमें घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी, कच्चे तेल में गिरावट, मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद और भारत-चीन के बीच कम होता तनाव शामिल है. हालांकि, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कमजोर कॉरपोरेट अर्निंग का असर भी बाजार पर दिखा.
आगे कहां रहेगी बाजार की नजर
ब्रोकरेज फर्म ने नोट में कहा कि आगे बाजार की वजर अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन, FOMC मीटिंग, बैंक ऑफ इंग्लैंड की पॉलिसी मीटिंग, सितंबर तिमाही के नतीजों समेत FIIs के मूड पर होगा, जोकि बाजार की चाल तय करेंगे.
आज कहां करें निवेश
सेंट्रम ब्रोकिंग ने डेली नोट में स्टॉक स्ट्रैटेजी भी दी है. लार्सन एंड टर्बो (L&T) के शेयर में ब्रोकरेज ने ADD की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर लंबी अवधि के लिए 3845 रुपए दिया है. इसके अलावा ऑटो सेक्टर में खरीदारी के लिए मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर को पिक किया है. इस पर खरीदारी की रेटिंग बरकरार दिया है. शेयर पर 16060 रुपए का टारगेट दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications