Stocks to Buy Today: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. बाजार में आज सोमवार को 5 दिन बाद हरियाली देखने को मिल रही. बाजार की तेजी में चुनिंदा सेक्टर और स्टॉक्स जोश भरने का काम कर रहे.
भारतीय शेयर बाजारों में जोश भरने का काम अच्छे ग्लोबल संकेत कर रहे. इसके चलते निफ्टी और सेंसेक्स पौना फीसदी से ज्यादा उछल गए हैं. इससे पहले 13 दिसंबर को इक्विटी मार्केट में हरियाली देखने को मिली थी. जब निफ्टी और सेंसेक्स हरे निशान में बंद हुए थे. उससे बाद लगातार बिकवाली हुई, नतीजन, निवेशकों को करीब 19 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ.
शेयर बाजार में खरीदारी
शेयर बाजार में 23 दिसंबर को खरीदारी के चलते रौनक है. सेंसेक्स करीब 650 अंकों की मजबूती के साथ 78700 के लेवल पर पहुंच गया है. जबकि शुक्रवार को इंडेक्स 78,041 पर बंद हुआ था. निफ्टी 50 इंडेक्स भी करीब 200 अंकों की मजबूती के साथ 23,780 के स्तर पर ट्रेड कर रहा. सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर इंडेक्स में शामिल 50 में से 42 शेयर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे, जिसमें श्रीराम फाइनेंस सवा 2 फीसदी उछलकर टॉप गेनर है. HDFC बैंक, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस समेत भारती एयरटेल के शेयर भी तेजी दिखा रहे. वहीं, लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर के शेयर गिर गए हैं. HDFC लाइफ और SBI लाइफ के शेयर 1-1 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर हैं.

इन सेक्टर में खरीदारी और बिकवाली
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह सबसे ज्यादा खरीदारी बैंकिंग, मेटल और रियल्टी सेक्टर में दर्ज की जा रही. फाइनेंशियल, FMCG, आईटी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी खरीदारी है, जबकि मीडिया और फार्मा सेक्टर में बिकवाली दर्ज की जा रही है.
इन 5 शेयरों में बनेगा पैसा
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने लॉन्ग टर्म के लिए दमदार फंडामेंटल वाले 5 शेयरों को पिक किया है. इसके तहत PN Gadgil पर खरीदारी के सलाह है, जिस पर 12 महीने के लिहाज से 950 रुपए टारगेट दिया गया है, जोकि मौजूदा शेयर प्राइस से 34% तक का रिटर्न दे सकता है. MOFSL ने खरीदारी के लिए IPCA Labs के शेयर पर BUY रेटिंग के साथ 1930 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि 1 साल में निवेशकों को 22% तक का रिटर्न दे सकता है.
साथ ही पोर्टफोलियो में CAMS के शेयर को भी शामिल करने की सलाह है, जिस पर 6,000 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज ने खरीदारी वाले शेयरों की लिस्ट में ICICI Bank का शेयर भी शामिल है. शेयर पर 1,550 रुपए का टारगेट दिया है. इसके अलावा HCL Tech के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग है. आईटी शेयर पर 2,300 रुपए का टारगेट है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications