Stocks to Buy Today: शेयर बाजार में तेज हलचल देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे. बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह कमजोर ग्लोबल संकेत है. इसके चलते निफ्टी 50 इंडेक्स लगातार 8वें दिन लाल निशान में है. आज 28 फरवरी को बाजार की कमजोरी में कमाई का शानदार मौका है. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने खरीदारी के लिए 5 दमदार फंडामेंटल शेयरों को पिक किया है. लॉन्ग टर्म में ये स्टॉक्स करीब 34% तक की कमाई करा सकते हैं.
घरेलू बाजारों में कमजोरी की वजह
- - कमजोर US इकोनॉमिक डेटा
- - EU पर अमेरिकी टैरिफ
- - ग्लोबल मार्केट में बिकवाली
- - मिक्स Nvidia तिमाही नतीजे
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में वेल्थ मैनेजमेंट के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि ग्लोबल अनिश्चितता बनी हुई है. अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर स्पष्ट कर दिया है. इसके मुताबिक कनाडा और मैक्सिको पर 25% टैरिफ लागू होगा. इसी तरह का टैरिफ यूरोपियन यूनियन पर भी जल्द लागू किया जा सकता है.

कमजोर बाजार में खरीदारी का मौका
ब्रोकरेज फर्म MOFSL ने खरीदारी के लिए 5 शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में मैनकाइंड फार्मा, मैक्स हेल्थकेयर, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और टाटा कंज्युमर शामिल हैं.
ब्रोकरेज फर्म की लिस्ट में मैनकाइंड फार्मा के शेयर टॉप पर है, जिस पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 3050 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. यह मौजूदा भाव से 34% अपसाइड टारगेट है. हेल्थकेयर सेक्टर में खरीदारी के लिए MOFSL ने मैक्स हेल्थकेयर के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 1300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
खरीदारी के लिए दमदार शेयर
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने बैंकिंग स्टॉक ICICI बैंक के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है, जिस पर 1550 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. भारती एयरटेल पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 1990 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है. इसके अलावा टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्युमर के शेयरों पर खरीदारी की रेटिंग दी है. इस पर 1130 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि मौजूदा लेवल से 12% अपसाइड का टारगेट है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल शेयरों की जानकारी को लेकर दी गई है. निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से दी गई है. स्टॉक्स में निवेश के किसी भी तरह के फैसले से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications