Stocks to Buy Today: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही. ट्रेड वॉर को लेकर चिंताएं कम होने की खबर से बाजार में जोश है. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की वापसी भी बाजार को सपोर्ट कर रही. बाजार की हरियाली में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) ने लॉन्ग टर्म के लिए 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में मैक्स हेल्थकेयर, टाटा कंज्युमर, SRF, ICICI बैंक समेत HAL के शेयर शामिल हैं, जोकि लंबी अवधि में मोटी कमाई करा सकते हैं.
मोतीलाल ओसवाल का इन स्टॉक्स पर भरोसा
ब्रोकिंग फर्म ने मैक्स हेल्थकेयर के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 1300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि 1099.50 रुपए के लेवल पर बंद हुआ था. यानी मौजूदा लेवल से शेयर करीब 18% से ज्यादा की तेजी दिखा चुका है. टाटा कंज्युमर के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 1360 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.

MOFSL ने खरीदारी की लिस्ट में SRF का भी शेयर शामिल है, जिस पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 3540 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. इसके अलावा बैंकिंग सेक्टर से ICICI बैंक के शेयर पर BUY की रेटिंग है. शेयर पर 1650 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. इसके अलावा डिफेंस सेक्टर में खरीदारी के लिए खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 5100 रुपए का लॉन्ग टर्म टारगेट दिया है.
बाजार में तेज एक्शन
शेयर बाजार में आज 29 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन खरीदारी पॉजिटिव शुरुआत हुई. प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ सुबह शुरुआत किए. सेंसेक्स सपाट 80200 और निफ्टी 24300 के स्तर पर फिसल गया है. जबकि कारोबारी सेशन में सेंसेक्स ने 80660 और निफ्टी ने 24450 का लेवल पार किया. स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में भी हरियाली है. हालांकि, फार्मा सेक्टर में तेज बिकवाली से दबाव बना हुआ है. निफ्टी में डॉ रेड्डीज और सन फार्मा के शेयर टॉप लूजर्स हैं.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications