Stocks to Buy Today: शेयर बाजार में ग्लोबल और घरेलू फैक्टर्स के चलते हलचल मचा हुआ है. सेंसेक्स और निफ्टी जैसे बेंचमार्च इंडेक्स दायरे में ट्रेड कर रहे हैं. बाजार के लिए अहम फैक्टर्स में भारत-पाकिस्तान सीजफायर, यूएस-चीन ट्रेड डील समेत तिमाही नतीजे भी हैं. लिस्टेड कंपनियां फाइनेंशियल ईयर 2025 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. जनवरी से मार्च के दौरान फाइनेंशियल परफॉर्मेंस के आधार पर शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा. ऐसे में चुनिंदा शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म भरोसा जता रहे, जोकि लॉन्ग टर्म में मोटी कमाई करा सकते हैं.
नतीजों के बाद शेयर में मौका
ब्रोकिंग फर्म नुवामा इंस्टीट्युशनल इक्विटीज ने खरीदारी के लिए पिडिलाइट (Pidilite) के शेयर को पिक किया है. चौथी तिमाही में आय में 8.2% की ग्रोथ देखने को मिली है, जोकि अनुमान के मुताबिक रहा. हालांकि, हायर स्टाफ कॉस्ट की वजह से ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA अनुमान से कम रहा. यह सालाना आधार पर 9.6% बढ़ा है. पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले वॉल्युम भी 9.8% बढ़ा है. ब्रोकरेज ने कहा कि शेयर को 2980 रुपए के मौजूदा भाव पर खरीदें, जिस पर 3645 रुपए का अपसाइड टारगेट है.

मिलेजुले नतीजों का शेयर पर असर
खरीदारी के लिए रिजल्ट स्टॉक की लिस्ट में डॉ रेड्डीज का शेयर भी शामिल है. शेयर पर नुवामा इंस्टीट्युशनल इक्विटीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है. लॉन्ग टर्म के लिए शेयर पर 1533 रुपए का टारगेट बरकरार रखा है. कंपनी ने मार्च तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों का हिस्सा भी बढ़ा है, जोकि 37.29% हो गया है. यह दिसंबर तिमाही में 25.35 फीसदी था. ब्रोकरेज ने कहा कि चौथी तिमाही में कंपनी का परफॉर्मेंस मिलाजुला ही रहा. कंपनी के लिए अहम ट्रिगर gOzempic का अप्रुवल और Abatacept फाइलिंग हैं.
मेटल स्टॉक्स में बढ़िया चांस!
मेटल्स एंड माइनिंग सेक्टर की कंपनी जिंदल स्टैनलेस का शेयर भी नतीजों के चलते फोकस में है. चौथी तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्युशनल इक्विटीज ने शेयर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 679 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 9 मई को 580 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर का 52-वीक हाई 848 रुपए का है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. यह आर्टिकल जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है. शेयर में किसी भी तरह के निवेश का फैसला अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श पर ही करें.)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications