Stocks to Buy: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में बंद हुए. बाजार की हलचल में चुनिंदा सेक्टर फोकस में हैं, जिसमें रियल्टी सेक्टर भी शामिल हैं. क्योंकि ग्लोबल ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने भारत के रियल एस्टेट मार्केट पर कवरेज शुरू की है. इसे लेकर मजबूत ग्रोथ की गाइडेंस दी गई है. सेक्टर में खरीदारी के लिए ब्रोकरेज फर्म ने प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स और डीएलएफ को को खरीदारी की लिस्ट में शामिल किया है. इसकी वजह कंपनियों की मजबूत क्षमता और मजबूत बैलेंस शीट है.
ताजा रिपोर्ट में यूबीएस ने बताया कि भारत के रेजिडेंशियल में प्री-सेल्स वित्त वर्ष 24 से वित्त वर्ष 29 तक 15% की सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद है. इसके कई फैक्टर्स हैं. इन्वेंट्री का लेवल 15 सालों में अपने सबसे निचले स्तर पर है और घर की बढ़ती कीमतों के बावजूद पर्चेजिंग पावर मजबूत बनी हुई है, जो 2010 के बाद से अपने हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गई है.

रियल एस्टेट मार्केट के लिए अहम फैक्टर्स
रेरा जैसी पॉलिसीज की वजह से रेगुलेटरी इनवायरमेंट में सुधार हुआ है, जिससे पारदर्शिता और खरीदार का विश्वास बढ़ा है. इसके अलावा अर्बनाइजेशन, आर्थिक समृद्धि और एकल परिवारों की प्रवृत्ति घरों की स्थिर मांग को बढ़ा रही है. ये यूबीएस ने रियल एस्टेट सेक्टर में डीएलएफ के शेयरों के लिए 1,005 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जो मौजूदा मार्केट प्राइस से करीब 19 फीसदी के रिटर्न दे सकता है. वहीं, प्रेस्टीज एस्टेट्स के लिए टारगेट प्राइस 2,175 रुपए दिया है, जो 26% के ग्रोथ को दर्शाता है. ओबेरॉय रियल्टी के शेयर पर 2,230 रुपए प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है.
रियल एस्टेट सेक्टर के लिए चुनौतियां और मौके
कोविड-19 महामारी के बाद कमर्शियल रियल एस्टेट सेगमेंट में चुनौतियों के बावजूद यूबीएस को अवसर दिख रहे हैं. रिमोट वर्क ट्रेंड के फिर से उभरने से इस हाईमार्जिन वाले सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ होने की उम्मीद है, जिसका अनुमान वित्त वर्ष 24 से वित्त वर्ष 29 तक 26% CAGR है. मजबूत बैलेंस शीट वाले डेवलपर्स को काफी फायदा होगा. यूबीएस आर्थिक स्थितियों के कारण रियल्टी सेक्टर में संभावित मंदी को स्वीकार करता है, लेकिन निवेशकों को ऐसी मंदी को खरीदारी के अवसर के रूप में देखने की सलाह देता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications