Stocks To Watch: मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प और हिंदुस्तान जिंक आदि स्टॉक्स में आज आप पैनी नजर रख सकते हैं। क्योंकि आज यानी 3 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) के कारोबारी सत्र में ये स्टॉक्स सुर्खियों में बने रहने की संभावना है।

मारुति सुजुकी
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने सितंबर 2023 में कुल 1 लाख 81 हजार 343 यूनिट्स की बिक्री की। इसमें 1 लाख 53 हजार 106 यूनिट्स की घरेलू बिक्री, 5 हजार 726 यूनिट्स की अन्य ओईएम को बिक्री और 22 हजार 511 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है। कंपनी द्वारा अप्रैल से 23 सितंबर के बीच कुल 10 लाख 50 हजार 85 यूनिट्स बेची गई। पहली बार कंपनी ने 10 लाख यूनिट्स की अर्ध-वार्षिक बिक्री सीमा को पार कर लिया।
हीरो मोटोकॉर्प
सितंबर 2023 में हीरो मोटोकॉर्प ने 5 लाख 36 हजार 499 यूनिट्स बेचीं। जबकि कंपनी ने सितंबर 2022 में 5 लाख 19 हजार 980 इकाइयां बेचीं थी। पिछले वित्तीय वर्ष के इसी महीने की तुलना में कंपनी ने 3 फीसदी अधिक है।
हीरो मोटोकॉर्प ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि आगामी सप्ताह में देश में काफी प्योहार हैं हीरो मोटोकॉर्प को उम्मीद है कि मैक्रो-इकोनॉमिक फेक्टर्स के वजह से डिमांड स्वस्थ प्रक्षेपवक्र पर होगी।
टीवीएस मोटर कंपनी
टीवीएस मोटर कंपनी ने सितंबर 2023 में 4 लाख 2 हजार 553 यूनिट्स की बिक्री की। जो पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6 फीसदी अधिक है।
हिंदुस्तान जिंक
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने फाइनेंशियल ईयर 24 की दूसरी तिमाही में घोषणा की कि उसने 2 लाख 52 हजार टन मेटल का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 1 फीसदी कम है।
नियोजित रखरखाव कार्य के वजह से कंपनी का रिफाइंड मेटल प्रोडक्शन फाइनेंशियल ईयर 24 की दूसरी तिमाही में वार्षिक 2 फीसदी गिरकर 241 केटी हो गया। रिव्यू तिमाही के दौरान 185 किलो टन पर एकीकृत जस्ता उत्पादन वार्षिक 2 फीसदी और क्रमिक रूप से 12 फीसदी कम था।
इंडसइंड बैंक
30 सितंबर, 2023 तक, इंडसइंड बैंक की नेट एडवांस राशि 3 लाख 14 हजार 928 करोड़ रु है, जो तिमाही आधार पर 5 फीसदी की वृद्धि है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications