Stocks To Watch Today: आज आप इन कुछ शेयर में पैनी नजर रख सकते है इन शेयरों में आपको एक्शन देखने को मिल सकता है।

विप्रो
अपर्णा सी. अय्यर को विप्रो लिमिटेड का नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) नियुक्त किया गया है। गुरुवार को कंपनी की तरफ से कहा गया है कि अपर्णा विप्रो के एक्जीक्यूटिव बोर्ड में शामिल होगी और वो सीईओ थियरी डेलापोर्टे को रिपोर्ट करेगी।
अपर्णा सी. अय्यर ने जतिन दलाल की जगह की है। जतिन दलाल जो अन्य संभावनाओं की तलाश के लिए सीएफओ के रूप में अपने पद को छोड़ रहे है।
विप्रो के एमडी और सीईओ थिएरी डेलापोर्टे की तरफ से कहा गया है कि अपर्णा एक निपुण और परिणाम-प्रेरित लीडर है। उन्होंने विप्रो के साथ अपने 20 वर्षों के करियर के दौरान वह हमारे बिजनेस लीडर्स के लिए एक गतिशील और फॉरवर्ड थिंकिंग स्ट्रेटेजिक पार्टनर रही है।
एमडी और सीईओ थिएरी डेलापोर्टे की तरफ से आगे कहा गया है कि मैं विप्रो में उनके कार्यकाल के दौरान जतिन के योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं और उनके फ्यूचर के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
एनबीसीसी
सेल भिलाई स्टील प्लांट की टाउनशिप और खदानों में कई विकास कार्यों के लिए एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने एक अनुबंध हासिल किया है। इस बेहद ही महत्वपूर्ण कांट्रैक्ट का मूल्य 100 करोड़ रु है। जबकि अगर हम परियोजना को पूरा करने के लिए समय अवधि की बात करें तो फिर इसके लिए अभी समय अवधि अभी तय नहीं की गई है।
एवीजी लॉजिस्टिक्स
कंपनी को एक इंटरनेशनल कस्टमर से एक नया ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के कुल अनुमानित मूल्य की बात करें तो फिर यह करीब 72 करोड़ रु है और इस ऑर्डर को 3 सालों के दौरान पूरा किया जायेगा।
जेएसडब्ल्यू स्टील
जेएसडब्ल्यू स्टील ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पेरियामा होल्डिंग एलएलसी के जरिए यूएसए के वेस्ट वर्जीनिया राज्य में कोयला खनन संपत्तियों का मालिक है।
पेरियामा होल्डिंग एलएलसी की एक स्टेप-डाउन सहायक कंपनी कैरेटा मिनरल्स एलएलसी कोयला खदानों और तैयारी संयंत्र का संचालन कर रही थी। कोयले की माइनिंग अलावेस्ट इंक और वेस्ट वर्जीनिया प्रॉपर्टीज से लीजिंग व्यवस्था के जरिए से किया गया।
फीनिक्स मिल्स लिमिटेड
फीनिक्स मिल्स लिमिटेड ने बचे हुए 5 हजार इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है, यह बार्ट्राया मॉल डेवलपमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की शेष शेयर कैपिटल का 50 फीसदी है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications