Aaj Ka Share Market : हैवेल्स इंडिया ने मध्य पूर्व मार्केट में अपना प्रमुख उपभोक्ता टिकाऊ ब्रांड 'लॉयड' लॉन्च करने की घोषणा की। जिसके चलते आज इसके शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है इसके साथ ही जेएसडब्ल्यू स्टील, केनरा बैंक, टीसीएस, जूबिलेंट फूडवर्क्स, टाटा पावर के शेयर्स में भी आपको एक्शन देखने को मिल सकता है।

जेएसडब्ल्यू स्टील
कंपनी ने जेआईएसपीएल पर आरबीआई द्वारा लगाये गये करीब 2 लाख 79 हजार रु के जुर्माने का भुगतान कर दिया है। जेएसडब्ल्यू स्टील की तरफ से कहा गया है कि 22 जून, 2023 के राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण के आदेश के बाद 31 जुलाई, 2023 से जेआईएसपीएल का विलय कर दिया गया है।
केनरा बैंक
केनरा बैंक को अपनी अनुषंगी केनबैंक फैक्टर्स लिमिटेड में हिस्सेदारी बेचने के लिए आरबीआई से मंजूरी मिल गई है। केनरा बैंक की तरफ से कहा गया है कि उसकी नॉन-लिस्टेड इकाई केनबैंक फैक्टर्स लिमिटेड में हिस्सेदारी बेचने के लिए उसे केंद्रिय बैंक से अनुमति मिल गई है। फिलहाल उसके पास 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
टीसीएस
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का 17 हजार करोड़ रु का बायबैक प्रोग्राम 1 दिसंबर से शुरू होगा। टीसीएस की तरफ से कहा गया है कि 7 दिसंबर तक चलने वाली शेयर बायबैक में निवेशक कंपनी को 4 हजार 150 रु प्रति शेयर की दर से अपने शेयर बेच सकेंगे।
कंपनी का टारगेट 4.09 करोड़ शेयरों के बायबैक का है। 2 लाख रु से कम निवेश करने वाले छोटे शेयर होल्डर्स के लिए 25 नवंबर को रखे गए प्रत्येक 6 शेयरों के लिए पात्रता अनुपात एक शेयर तय किया गया है।
जूबिलेंट फूडवर्क्स
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वह डोमिनोज पिज्जा की फ्रेंचाइजी कंपनी डीपी यूरेशिया में अतिरिक्त 51.16 प्रतिशत हिस्सेदारी का लगभग 670 करोड़ रु में अधिग्रहण करने की तैयारी में है।
कंपनी के पूर्ण-स्वामित्व वाली इकाई जूबिलेंट फूडवर्क्स नीदरलैंड्स के पास डीपी यूरेशिया में फिलहाल 48.84 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
टाटा पावर
कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा की तरफ से कहा गया है कि आगामी 3 वर्षो में कंपनी 60 हजार करोड़ रु निवेश करेगी। जिसका आधा हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में लगाया जाएगा।
हैवेल्स इंडिया
मंगलवार को सबसे बड़ी भारतीय एफएमईजी कंपनी हैवेल्स ने मध्य पूर्व मार्केट में अपना प्रमुख उपभोक्ता टिकाऊ ब्रांड 'लॉयड' लॉन्च करने की घोषणा की।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Business Idea: बबल पैकिंग पेपर कारोबार से कमाई होगी तगड़ी, ऐसे करें शुरू
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications