नई दिल्ली, सितंबर 08। बढ़ती महंगाई और वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका के बीच भारत की वित्त मंत्री निर्मला सितारमण का वयान आया है। वित्त मंत्री ने एक बयान में कहा है कि देश की आर्थिक वृद्धि सरकार के लिए प्राथमिकता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार आर्थिक वृद्धी के साथ-साथ रोजगार सृजन और धन के समान वितरण पर भी निरंतर फोकस कर रही है। वित्त मंत्री ने अपने बयान में बताया कि पिछले कुछ महीनों में मुद्रास्फीति "प्रबंधनीय स्तर" पर आ गई है।
यूएस-इंडिया समिट में बोल रही थी वित्त मंत्री
यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल द्वारा आयोजित इंडिया आइडियाज समिट में बोलते हुए, सीतारमण ने कहा कि निश्चित रूप से कुछ समस्याएं हैं जिसपर सरकार फोकस कर रही है। सरकार निश्चित रूप से नौकरी, समान धन वितरण कर रही है, जिससे भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। महंगाई का ज्यादा असर भारत पर नहीं पड़ा है, उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि यह आप में से कई लोग इस बात से सहमत है। हमने पिछले कुछ महीनों में दिखाया है कि हम इसे एक प्रबंधनीय स्तर पर लाने में सक्षम हैं।
खाने पिने के वस्तुओं के घटे हैं दाम
नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, खाद्य कीमतों में नरमी के कारण जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति कम होकर 6.71 प्रतिशत पर आ गई थी। वित् मंत्री ने कहा "मुझे विश्वास है कि भारत की प्रमुख ताकतें - भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार और विविधता, कुशल जनशक्ति की उपलब्धता और डिजिटल संक्रमण में हुई प्रगति - देश की अर्थव्यवस्था को अगले 20 वर्षों में वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 30 प्रतिशत होने में सक्षम बनाएगी। इस प्रक्रिया में भारत और अमेरिका वैश्विक विकास के इंजन बन जाएंगे। दोनों देशों में बहुत कुछ समान है और इस कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में वैश्विक भलाई के लिए दोनों देश सहयोग कर सकते हैं, "।
आरबीआई ने किया है बेहतर काम
अमेरिकी फेडरल रिजर्व और यूरोपीय सेंट्रल बैंक द्वारा दरों में बढ़ोतरी और बैंकों के आक्रामक रुख पर, उन्होंने कहा कि आरबीआई वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा इन कदमों से उभरने वाली अस्थिरता का प्रबंधन करने में सक्षम होगा। सितारमण ने कहा "हमें विश्वास है कि दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अपनी अर्थव्यवस्था की रक्षा के लिए कदम उठाएंगे, यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनकी अर्थव्यवस्था को पर्याप्त मौद्रिक सहायता दी जाए। उन्होनें आगे कहा हमें विश्वास है कि यूएस फेड जो कदम उठा सकता है या यूरोपीय सेंट्रल बैंक कर सकता है, वो जल्दी ही करेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications