नई दिल्ली, मई 19। दुर्लभ पुराने नोट और सिक्कों की वैल्यू बहुत अधिक होती है। जितने वे पुराने होते जाते हैं उनकी वैल्यू बढ़ती जाती है। भारत में कई पुराने नोट और सिक्के बेचने और खरीदने वाले लोग हैं। बल्कि अब तो इनकी प्रदर्शनी भी लगने लगी है। ऐसे सिक्कों और नोटों की बोलियां भी लगती हैं। अब एक विदेशी पुराना नोट बिका है जिसे 1.3 करोड़ रु में खरीदा गया है। आगे जानते हैं इस नोट और बिक्री की डिटेल।
नोट हुआ नीलाम
एक चैरिटी शॉप में मिले एक बैंक नोट को हाल ही में 140,000 पाउंड (1.3 करोड़ रुपये) में ऑनलाइन नीलाम किया गया। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें यूजर्स का दावा है कि ये दुर्लभ मुद्रा नोट अपने मूल मूल्य से लगभग 1,400 गुना पर बेचा गया।
किस देश का है नोट
द इंडिपेंडेंट के अनुसार 100 फिलिस्तीन पाउंड को ऑक्सफैम के स्वयंसेवक पॉल वायमन ने तब ढूंढा जब वह एसेक्स में चैरिटी की ब्रेंटवुड शाखा में काम कर रहे थे। 1927 में फिलिस्तीन में ब्रिटिश जनादेश के दौरान, उच्च पदस्थ अधिकारियों को 100 फिलिस्तीन पाउंड का नोट जारी किया गया था।
कितनी लगाई गई वैल्यू
पॉल, जिन्होंने नोट देखा, ने इसे अलमारियों पर न रखने का विकल्प चुना और इसके बजाय एक ऑक्शन हाउस बुलाया। उन्होंने इसकी कीमत 30,000 पाउंड लगाई। लेकिन जब यह लंदन में स्पिंक ऑक्शन हाउस में बिका तो इसे 140,000 पाउंड में बेचा गया। यह राशि ऑक्सफैम के धर्मार्थ कार्यों में जाएगी। इस बात की जानकारी द इंडिपेंडेंट में दी गयी है।
नहीं हुआ यकीन
पॉल को एहसास हुआ कि उनके हाथ कुछ ऐसा लगा जो अविश्वसनीय रूप से दुर्लभ था। जब इस नोट को 140,000 पाउंड में बेचा गया तो उन्हें यकीन नहीं हो रहा था। बैंक नोट को एक अज्ञात डोनर द्वारा अक्टूबर 2020 में दुकान में लाया गया था, और इस साल फरवरी में ऑक्शन हाउस में इसका मूल्यांकन किया गया था। पॉल ने 28 अप्रैल को अपने घर से इसकी नीलामी देखी।
10 से भी कम नोट मौजूद
स्पिंक के बैंक नोट विशेषज्ञ एलन फंग के मुताबिक इनमें से ऐसे दस से भी कम बैंक नोट मौजूद हैं। ऑक्सफैम के खुदरा निदेशक लोर्ना फॉलन ने कहा कि हम इस बैंक नोट को खोजने के लिए पॉल और ब्रेंटवुड स्टोर क्रू के साथ-साथ उस दयालु व्यक्ति के लिए वास्तव में आभारी हैं जिसने हमें इसमें योगदान दिया। हमें खुशी है कि बैंक नोट ने इतना पैसा कमाया है ऑक्सफैम के वैश्विक मिशन के लिए, जिसमें पूर्वी अफ्रीका में अकाल से पीड़ित लोगों और यूक्रेन के शरणार्थियों का समर्थन करना शामिल है।
2.6 करोड़ रु का सिक्का
पिछले साल एक दुर्लभ शिलिंग चांदी का सिक्का, जिसे 1652 में ढाला गया था, 2.6 करोड़ रुपये में ऑनलाइन नीलाम किया गया था। ये सिक्का 379 साल पुराना था। इस सिक्के को एक कैंडी टिन में खोजा गया था। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह चांदी का सिक्का औपनिवेशिक न्यू इंग्लैंड में ढाले गए पहले सिक्कों में से एक है, इसीलिए इसकी वैल्यू इतनी अधिक थी। न्यू इंग्लैंड के लिए इस्तेमाल होने वाले 'NE' को सिक्के के एक तरफ लिखा (छपा) गया है, जबकि रोमन अंक में XII दूसरी तरफ लिखा हुआ है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications