नई दिल्ली, अगस्त 2। अकसर ऐसी कहानियां सामने आती रहती हैं, जिनमें किसी व्यक्ति को किस्मत से कुछ ऐसा मिल जाता है, जिससे कि वो रातोंरात अमीर बन जाए। हाल ही में एक और बिलकुल ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसमें एक शख्स की जिंदगी रातों-रात बदल गई। इस आदमी की किस्मत को बदला है एक चम्मच ने। जी हां, ये चम्मच इस व्यक्ति को 1 रु से भी कम में मिला। मगर बाद में इसकी ऑनलाइन नीलामी हुई। आगे जानिए पूरी डिटेल।
लंदन का है मामला
एक व्यक्ति, जिसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है, ने लंदन में गलियों में एक कार बूट सेल से सिर्फ 90 पैसे में पुराना टूटा हुआ पतला और लंबे हैंडल वाला चम्मच खरीदा। बाद में एक ऑनलाइन नीलामी के दौरान इसे 2 लाख रुपये की भारी राशि में बेच दिया। इस आदमी को ये चम्मच "आइकिया-स्टाइल कटलरी" के बीच पड़ा मिला, जिसे उसने 90 पैसे में खरीदा था। लेकिन उसे इस बात का अंदेशा था कि खराब दिखने के बावजूद यह एक दुर्लभ मध्यकालीन चम्मच हो सकता है।
नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन
इसके तुरंत बाद व्यक्ति ने क्रूकर्न, सॉमरसेट के लॉरेंस ऑक्शनर्स से संपर्क किया और नीलामी के लिए चम्मच को रजिस्टर किया। वे लॉरेंस ऑक्शनर्स से कंफर्मेशन की प्रतीक्षा कर रहा था। इस बीच लॉरेंस ऑक्शनर्स के सिल्वर एक्सपर्ट एलेक्स बुचर ने 5 इंच के चम्मच की जांच की और पाया कि यह 13वीं शताब्दी के अंत में बना एक चांदी का चम्मच है। अनुमान के अनुसार इसकी वैल्यू 51,712 रुपये लगाई।
कितनी मिली रकम
इसके बाद उन्होंने चम्मच को ऑनलाइन नीलामी के लिए रखा और धीरे-धीरे इसकी बोली बढ़ती गई। बोली लाखों रुपये तक में पहुंच गयी और अंत में चम्मच को 1,97,000 रुपये में बेच दिया गया। टैक्स और अतिरिक्त शुल्क के साथ इस प्राचीन चम्मच की कीमत 2 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गयी। जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार चम्मच के बारे में बताते हुए बुचर ने कहा खोजकर्ता चांदी का डीलर नहीं है, लेकिन जो शौक के रूप में कार बूट सेल में जाए तो स्पष्ट रूप से उसके पास अच्छी नजर है।
138 करोड़ रु का सिक्का
करीब 2 महीने पहले न्यूयॉर्क में एक नीलामी में हुई, जिसमें 1933 का डबल ईगल वाला एक सोने का सिक्का 1.89 करोड़ डॉलर में बिका। भारतीय मुद्रा में देखें तो यह रकम 138 करोड़ रुपये होती है। कि ये सिक्का मात्र 20 डॉलर का था। भारतीय मुद्रा में आज के रेट से हिसाब से भी यह सिक्का 1400-1500 रु के आस-पास का होता। मगर बावजूद इसके लगभग 138 करोड़ रु में खरीदा गया।
न्यू यॉर्क में हुई थी नीलामी
इस सिक्के की नीलामी न्यू यॉर्क शहर के सोथबी में हुई। जूते के डिजाइनर और कलेक्टर स्टुअर्ट वीट्ज़मैन ने इस सिक्के को बेचा। उन्होंने इसे 2002 में 76 लाख डॉलर (55 करोड़ रुपये से अधिक) खर्च करके खरीदा था। अब उन्हें 55 करोड़ रु के मुकाबले 138 करोड़ रु की रकम हासिल हुई है। ये दुर्लभ और 1933 का केवल डबल ईगल वाला सिक्का था जिसे कभी भी निजी स्वामित्व के लिए अनुमति नहीं दी गई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications