Diamond Found in Panna : मध्य प्रदेश का पन्ना जिला एक खास चीज के लिए मशहूर है। ये चीज है वहां की जमीन से निकलने वाले हीरे। पन्ना की उथली खदानों से जब-तब हीरा मिलता रहता है। इस बार वहां हीरों की बारिश हो रही है। वहां से लगातार हीरे मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। बीते गुरुवार को भी वहां के हीरा कार्यालय में दो हीरे जमा कराए गए थे। जानते हैं इन दोनों हीरों को खोजने वालों के बारे में।
20 लाख रुपये कीमत का हीरा
पन्ना में एक शख्स तालाब के किनारे घूम रहा था। वे वहां के कमलाबाई तालाब के किनारे टहल रहा था। तब ही उसे एक हीरा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये है। एक अन्य व्यक्ति हीरापुर टपरियन की खदान में बेशकीमती हीरा ढूंढने में कामयाब रहा। छतरपुर जिले के पत्थरगुवां निवासी वृंदावन रायकवार की अपने जिले के पड़ोसी जिले पन्ना में रिश्तेदारी है।
मेला घूमने आए पन्ना
वृंदावन शरद पूर्णिमा मेला घूमने के लिए पन्ना गये थे। इसी दौरान वे कमलाबाई तालाब के किनारे पहुंचने और टहलने लगे। इसी बीच उनकी नजर किसी चमचमाती चीज पर पड़ी, जो कि वास्तव में हीरा था। बाद में उन्होंने हीरा वहां के हीरा कार्यालय में जमा कराया। मूल्यांकन के दौरान पाया गया कि उनका हीरा 4.86 कैरेट का है। ये हीरा जेम्स क्वालिटी का है। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
दूसरा हीरा 3.40 कैरेट का
दूसरा हीरा छतरपुर जिले के ही एक मजदूर दस्सू कोंदर को मिला, जो कि गढ़ा निवासी हैं। असल में वह तो पिछले काफी समय से हीरापुर टपरियन में हीरे खोज रहे थे। इसके लिए उन्होंने खदान भी लगाई। उनका हीरा 3.40 कैरेट का है, जिसे उन्होंने हीरे कार्यालय में जमा करा दिया है। वहां बहुत जल्द हीरों की नीलामी होने जा रही है, जिसमें इन दोनों हीरों को नीलाम किया जाएगा।
29 सितंबर खास तारीख
बीते महीने यानी सितंबर की 29 तारीख काफी अहम रही। ये तो मानो हीरों की दिन रहा। उस दिन अलग-अलग खदानों से जेम क्वालिटी के 5 हीरे मिले थे। सभी को हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है। इन हीरों का कुल वजन 18 कैरेट 82 सेंट है। इनकी कीमत करीब 50 से 60 लाख रु हो सकती है। हीरों को आगामी नीलामी 18 अक्टूबर से शुरू होगी।
लकड़ी ढूंढने गई महिला को मिला हीरा
मध्य प्रदेश का पन्ना कीमती पत्थर हीरे की खदानों के लिए मशहूर है। उसके जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला को वहां 4.39 कैरेट का हीरा मिल गया। अनुमानों के मुताबिक नीलामी में हीरा 20 लाख रुपये तक की कीमत पर बिक सकता है। वहां के हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह के मुताबिक पुरुषोत्तमपुर निवासी गेंदा बाई बुधवार को जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। वहीं उन्हें एक कीमती पत्थर मिला। हीरा मिलने के बाद महिला डायमंड ऑफिस पहुंची और वहां उसे जमा किया, जो 4.39 कैरेट का हीरा है। अधिकारी ने कहा कि इस कच्चे हीरे की नीलामी की जाएगी और इससे होने वाली राशि को सरकारी रॉयल्टी और टैक्स कटौती के बाद महिला को दे दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications