
Onam Bumper Lottery Winner : आपको याद होगा कि पिछले साल केरल का एक ऑटो ड्राइवर लॉटरी में बहुत भारी इनाम जीता था। उसकी जीत की राशि थी 25 करोड़ रु। 25 करोड़ रुपये की ओणम बम्पर लॉटरी 2022 जीतने वाले केरल के अनूप एक बार फिर से चर्चा में आ गये हैं। अनूप ने अब लॉटरी टिकट बेचना शुरू कर दिया है। आखिर क्यों 25 करोड़ रु की लॉटरी जीतने के बाद अनूप लॉटरी टिकट बेच रहे हैं, आगे जानिए इसका कारण।
खोल लिया अपना लॉटरी स्टोर
अनूप श्रीवरहम के रहने वाले हैं। अनूप ने अब पिछले सप्ताह थोडुपुझा में मणक्कड़ जंक्शन पर अपना लॉटरी स्टोर शुरू किया है। इस समय अनूप अपनी करीबी लॉटरी एजेंसियों से लॉटरी टिकट खरीद रहे हैं। लेकिन उनकी योजना कुछ और है। वे जल्द ही अपनी खुद की एजेंसी शुरू करना चाहते हैं। ओणम बंपर लॉटरी के विजेता के अनुसार मातृभूमि लॉटरी ने उनकी जिंदगी बदल दी और इसीलिए वह लॉटरी टिकर बेचकर अपना करियर बनाना चाहते हैं।
छोड़ दिया ऑटो चलाना
अनूप ने अपनी पत्नी माया के नाम और उनके नाम के पहले अक्षर को मिलाकर बनने वाले शब्द से अपने लॉटरी स्टोर का नाम एमए लकी सेंटर रखा है। वे जो बम्पर लॉटरी जीते हैं, उससे पहले अनूप एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर के तौर पर काम करते थे। मगर अपनी बम्पर लॉटरी की जीत के कुछ दिनों बाद भी उन्होंने रिक्शा चलाना जारी रखा था। पर बाद में उसे उनके भाई ने संभाल लिया।
कितने रु मिले थे
अनूप ने भले ही लॉटरी में 25 करोड़ रु जीते थे, मगर टैक्स काटने के बाद अनूप को करीब 12 करोड़ रुपए मिले थे। अनूप ने जो लॉटरी टिकट खरीदा था, उसका नंबर है टीजे 750605। इसी टिकट नंबर को पिछले साल 18 सितंबर को ओणम बम्पर 2022 (बीआर-87) लॉटरी के पहले इनाम के विजेता के रूप में घोषित किया गया था। जीत का टिकट तिरुवनंतपुरम में पझावंगडी भगवती एजेंसी की तरफ से बेचा गया था।
अनूप की हालत थी खराब
पिछले साल केरल बम्पर लॉटरी जीतने से पहले अनूप की हालत अच्छी नहीं थी। वे बतौर एक शेफ काम करना शुरू करने के लिए मलेशिया जाना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए योजना भी बना ली थी। लॉटरी जीतने की घोषणा से ठीक एक दिन पहले उनके 3 लाख रुपये के लोन को उस बैंक ने मंजूरी भी दे दी थी, जहां उन्होंने इसके लिए आवेदन किया था। जैकपॉट जीतने के तुरंत बाद, अनूप ने अपने बैंक से कहा कि उन्हें अब लोन नहीं चाहिए। फिर उन्होंने मलेशिया की अपनी यात्रा भी रद्द कर दी थी।
कैसे बदली अनूप की किस्मत
अनूप ने अपने विजेता टिकट से पहले पहले एक टिकट खरीदा। मगर अनूप को पहला टिकट पसंद नहीं आया था। फिर उन्होंने दूसरा टिकट लिया। यही दूसरा टिकट उसकी जिंदगी बदलने वाला साबित हुआ। अनूप को बैंक की तरफ से उन्हें कर्ज देने के लिए बुलाया गया था। लेकिन उन्हें लोन की जरूरत नहीं रह गयी थी। 25 करोड़ रु की लॉटरी जीतने वाला लोन क्यों लेता। न ही वे मलेशिया गये। हैरानी की बात यह है कि अनूप पिछले 22 साल से लॉटरी टिकट खरीद रहे थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications