नई दिल्ली, अगस्त 14। मिडिल क्लास लोग अपने परिवार के साथ अक्सर मल्टिप्लेक्स में मूवी देखना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार हम यह पाते हैं कि मूवी देखने के दौरान केवल कुछ लोग ही खाने पिने के समानों को खरीदते हैं। क्योंकि मल्टिप्लेक्स में खाने के समानों की कीमत समान्य रेट से कई गुना होती है। अगर मिडिल क्लास परिवार के लोग खाने पिने के समानों पर खर्च करते हैं तो यह उनके लिए बहुत महंगा पड़ जाता है। सिनेमा हॉल में पॉपकार्न, चिप्स, पानी आदि की किमते बाजार रेट से काफी हाई होती हैं। चलिए आज आपको बताते हैं कि सिनेमा हॉल में चिजे महंगी क्यों होती हैं।
मल्टिप्लेक्स की है मजबूरी
इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक भारत में अभी भी सिंगल स्क्रिन थियेटर में फिल्म देखने वालों कि संख्या ज्यादा है। अब लगभह हर शहर में मल्टिप्लेक्स खुल रहें हैं, सिनेमा के लिए यह बदलाव का दौर है। सभी मल्टीप्लेक्स को रन करने में काफी ज्यादा खर्चा आता है। खर्चो को मेंटेन करने और ऑपरेशनल कॉस्ट को कवर करने के लिए मल्टीप्लेक्स स्नैक्स के दाम से कमाई करते हैं। हालांकि, मल्टिप्लेक्सो ने कहा है कि अभी खाने पिने के समानों में वृद्धि नहीं कि जाएगी। मल्टीप्लेक्स में ज्यादा स्क्रीनें होती हैं जिसके कारण सिंगल स्क्रिन के मुकाबले इसको चलाने की लागत 4 से 6 गुना बढ़ जाती है। कई सारे प्रोजेक्शन रूम्स और बेहतरिन साउंड सिस्टमों के सेटअप के कारण मल्टिप्लेक्स के रख रखाव का कास्ट अधिक होता है। मल्टिप्लेक्स में एयरकंडिशन की भी सुविधा होती है।
पीवीआर का मर्जर
साल 2022 की शुरुआत में देश की दो सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर के साथ आईनॉक्स मल्टिप्लेक्स ने विलय करने का फैसला किया था। लोगों ने इस विलय को मल्टिप्लेक्स इंडस्ट्री के लिए दिशा बदलने वाला बताया था। जानकारों का कहना था कि इस विलय से मूवी देखने वाले दर्शकों के लिए सहूलियत बढ़ेगी। इन दोनों मल्टिप्लेक्स की स्क्रिन की अगर गणना करें तो यह इनके पास कुल 1,500 तक स्क्रीनें हो जाएंगी।
कोरोना से हुए थे प्रभावित
कोरोना काल में मल्टिप्लेक्स एकदम नुकसान में चले गए थे। कोरोना के बाद भी मल्टिप्लेक्सों को खुलने की अनुमति सरकार ने बहुत बाद में दी थी। ऐसे में सिनेमा घरों को बहुत नुकसान उठाना पड़ा था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications