Diamond Found in Panna : किसी की भी किस्मत कभी भी बदल सकती है। अकसर किस्मत लोगों को मिनटों में अमीर बना देती है। इसीलिए कहा जाता है कि किस्मत कब आप पर मेहरबान हो जाए इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। कुछ ऐसा ही हुआ है मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के 8 किसान के साथ। उन्हें वहां एक हीरा मिला है, जिसकी कीमत बहुत अधिक है।
अजब-गजब : इस अमीर देश में मिला Gold और तांबे का विशाल भंडार, बढ़ेगी और दौलत
15 लाख रु का हीरा
इन 8 किसानों ने करीब डेढ़ महीने पहले जरुआपुर में हीरा खदान ली थी। उस खदान को उन्होंने पट्टे पर लिया था। फिर धनतेरस के एक दिन पहले यानी 21 अक्टूबर को उन्हें वहां से एक हीरा मिला, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रु आंकी गयी है। इन किसानों की दिवाली से पहले ही दिवाली मन गयी। उनकी तकदीर ही पलट गई।
उथली खदान ने फिर दिया हीरा
पन्ना की धरती अपने अंदर समाए हीरों के लिए मशहूर है। अब वहां की जमीन ने किसान मजदूरों की किस्मत चमका दी। वहां उन्हें निजी जमीन पर उथली खदान में हीरा। वहां अकसर उथली खदानों में ही लोगों को हीरे मिलते रहते हैं। अहम बात यह है कि जब उन्होंने पट्टे पर खदान लगाई तो उसके महज डेढ़ महीने में ही उन्हें हीरा मिल गया।

कितना बड़ा है हीरा
इन 8 किसानों को जो हीरा मिला है, वो 4.69 कैरेट का है। उन्होंने यह हीरा, वहां के हीरा कार्यालय में जमा कराया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रु बताई गई। हीरा साफ सुथरा है और जेम्स क्वालिटी का बताया जा रहा है। दिवाली से पहले ही लक्ष्मी जी कि कृपा इन गरीब मजदूरों और किसानों पर हो गयी। इससे उनकी गरीबी दूर हो जाएगी।
क्या करेंगे पैसों का
इन किसानों में पट्टा धारक किसान हैं प्रमोद राय। उनके अनुसार जमीन से हीरे निकलने की कई घटनाएं उन्होंने सुनी थीं। वे मजदूरी करते थे। जब मजदूरी से थक गए तो साथियों के साथ मिलकर हीरा खदान लेने का सोचा। उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई। फिर उन्हें धरती ने हीरा दिया। प्रमोद कहते हैं कि जो पैसा मिलेगा, वे किसान और मजदूर उससे घर की आर्थिक स्थिति सुधारेंगे। साथ ही बच्चों की पढ़ाई पर पैसा खर्च करेंगे।

महिला को पड़ा मिला हीरा
मध्य प्रदेश का पन्ना कीमती पत्थर हीरे की खदानों के लिए मशहूर है। उसके जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला को वहां 4.39 कैरेट का हीरा मिल गया। अनुमानों के मुताबिक नीलामी में हीरा 20 लाख रुपये तक की कीमत पर बिक सकता है। वहां के हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह के मुताबिक पुरुषोत्तमपुर निवासी गेंदा बाई बुधवार को जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। वहीं उन्हें एक कीमती पत्थर मिला। हीरा मिलने के बाद महिला डायमंड ऑफिस पहुंची और वहां उसे जमा किया, जो 4.39 कैरेट का हीरा है। अधिकारी ने कहा कि इस कच्चे हीरे की नीलामी की जाएगी और इससे होने वाली राशि को सरकारी रॉयल्टी और टैक्स कटौती के बाद महिला को दे दिया जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए गेंदा बाई ने कहा कि वह जंगल से जलाऊ लकड़ी इकट्ठा कर बेच रही हैं और घर चलाने के लिए मजदूरी का काम भी कर रही हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications