Treasure Found Under House : अकसर लोगों की किस्मत ऐसे चमक जाती है कि उन्होंने उस बारे में कभी सोचा भी नहीं होता। लोगों की लॉटरी लग जाती है या उन्हें हीरा मिल जाता। इसी तरह एक दंपति की किस्मत तब बदल गई, जब उन्हें अपने घर के नीचे गोल्ड कॉइंस मिले। वे अपने घर की मरम्मत करवा रहे थे। इसी दौरान किचन के फर्श के नीचे उन्हें 264 सोने सिक्के मिले। इन सिक्कों से वे कैसे अमीर बने, आगे जानते हैं।
300 साल पुराने सिक्के
जो सिक्के इस दंपति को मिले वो लगभग 300 साल पुराने हैं। इस दंपति ने इन सिक्कों को एक नीलामी में रखा। उस नीलामी में यह सिक्के 7 करोड़ रुपये में बिक गए। इससे ये दंपति एक झटके में करोड़पति बन गए।
कहां का है मामला
ये घटना घटी है ब्रिटेन के यॉर्कशायर के एक दंपति के साथ। वे यॉर्कशायर के एलरबी गांव में रहते हैं। उन्हें 3 साल पहले अपने घर के किचन के फर्श के नीचे 264 सोने के सिक्के मिले थे। बताया गया कि ये सिक्के ब्रिटेन के किंग जेम्स-I के शासन के थे। हाल ही में इन सिक्कों की नीलामी हुई। उस नीलामी में इन सिक्कों को 755,000 पाउंड में बेच दिया गया। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 7 करोड़ रु होती है।
कुछ 400 साल से अधिक पुराने सिक्के
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक जिस दंपति को ये सिक्के मिले, उनके नाम हैं जोसेफ फर्नले और उनकी पत्नी सारा मैस्टर। वे जिस घर में रहते थे वे 18वीं शताब्दी में बना था। 2019 में वे अपने घर में बने किचन की मरम्मत करवा रहे थे। उसी दौरान किचन में बने कंक्रीट के फर्श के नीचे उन्हें सैकड़ों सोने के खास सिक्के मिले। जो सिक्के मिले उनमें 300 साल के अलावा कुछ सिक्के 400 साल से अधिक पुराने भी हैं।
सोने के सिक्कों की नीलामी का फैसला
इन दंपति का परिवार एक प्रभावशाली परिवार है। उनके परिवार के कुछ सदस्य लौह अयस्क, लकड़ी और कोयले के बिजनेस में हैं। उनके परिवार के एक सदस्य संसद भी रहे हैं। इस साल इस दंपति ने सोचा था वे सोने के सिक्कों की नीलामी करेंगे। इन सिक्कों को अब करीब सात करोड़ रु में बेचा गया। उन्हें लगा कि यह सिक्के बेहद साधारण लगे थे। पर सिक्के असल में बेहद पुराने और दुर्लभ थे। इसी कारण इनकी कीमत इतनी अधिक रह गई।
भारत में घटी समान घटना
इसी तरह की एक घटना मध्य प्रदेश के धार शहर के पौ चौपाटी क्षेत्र से सामने आई है। इस क्षेत्र के गुरु नानक मार्ग पर एक मकान की खुदाई के चल रही थी। तब ही वहां सोना मिला। पौ चौपाटी क्षेत्र में जिस मकान की खुदाई चल रही थी, उसकी खुदाई करने वाले मजदूरों को ही सोना मिला है। ये मकान कई साल पुराना है। मकान की खुदाई के दौरान मजदूरों को सोने की गिन्नियां दिखीं। मजे की बात यह है कि मजदूर सोने की गिन्नियों को लेकर रफूचक्कर हो गए। उन्होंने सोने की गिन्नियों के बारे में किसी को नहीं बताया। पुलिस को इस बात की जानकारी लगी। पुलिस ने मजदूरों को हिरासत में लिया और उनके पास से सोने की गिन्नियां जब्त कर लीं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications