नयी दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार में भारी गिरावट आ रही है। शेयर बाजार में गिरावट के बीच रिलायंस का शेयर भी काफी कमजोर हुआ है। आज भी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 6 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं पिछले 3-4 दिनों की स्थिति देखें तो रिलायंस में इतनी गिरावट आयी कि मुकेश अंबानी से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का ताज छिन गया। उनकी संपत्ति भी हजारों करोड़ रुपये से घट गयी। मगर इतना सब होने के बावजूद रिलायंस के शेयर में वापसी की उम्मीद जतायी जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक रिलायंस का शेयर, जो इस समय 1,153 रुपये (बुधवार का रेट) के करीब है, 60 फीसदी बढ़ तक मजबूत हो सकता है।
अभी लगेगा एक साल का समय
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक ब्रोकरेज फर्म यूबीएस सिक्योरिटीज के अनुसार अगले एक साल में रिलायंस का शेयर 60 फीसदी चढ़ कर 1840 रुपये का स्तर छू सकता है। ब्रोकिंग फर्म ने रिलायंस के शेयर के लिए "Buy" रेटिंग दी है। यानी इसने रिलायंस के शेयर में खरीदारी करने की सलाह दी है। तो यदि आप शेयर बाजार में पैसा लगाते है या लगाने की सोच रहे हैं तो रिलायंस का शेयर आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें आपको एक साल के भीतर ही जोरदार रिटर्न मिल सकता है।
मौजूदा गिरावट असल में एक अवसर
ब्रोकरेज फर्म यूबीएस सिक्योरिटीज का मानना है कि रिलायंस के शेयर की कीमतों में मौजूदा गिरावट निवेशकों को मुफ्त में ऊर्जा कारोबार में निवेश करने का अवसर दे रही है, क्योंकि इसकी मौजूदा बाजार कैपिटल एसओटीपी (भागों का योग) से नीचे 10 प्रतिशत है जो उपभोक्ता व्यवसायों का मूल्यांकन है। इस साल रिलायंस का शेयर 23.83 प्रतिशत गिर कर 1,153 रुपये पर है। वहीं 2020 में सेंसेक्स 13.47 प्रतिशत घट कर 35,697.40 (बुधवार का स्तर) पर है। इस साल शेयर बाजार में आयी बड़ी गिरावट के पीछे मुख्य कारण कोरोनावायरस है।
नहीं रहे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे अमीर आदमी नहीं रहे हैं। हाल के दिनों रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार कैपिटल घटने से मुकेश अंबानी की संपत्ति घटी है। उनसे अमीरी का यह ताज छिन गया। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज भी अब मार्केट कैपिटल के मामले देश की नंबर 1 कंपनी नहीं रही। बल्कि अब टीसीएस सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली कंपनी बन गयी है। चीन के कारोबारी जैक मा एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति व्यक्ति बन गये।
यह भी पढ़ें - PPF : हर महीने कुछ हजार के निवेश से करोड़पति बनने का मौका
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications