नई दिल्ली, नवंबर 11। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को सोने के दाम ऊपर चढ़े हैं। आज लगातार चौथे दिन सोना महंगा हुआ है। 11 नवंबर को सोना फिर से महंगा हुआ है। बता दें कि आज की बढ़ोतरी के बाद सोना 49000 रु के ऊपर पहुंच गया है। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम ऊपर चढ़े हैं। चांदी की कीमतों में आज करीब 1800 रु की तेजी आई है। आगे जानिए सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
11 नवंबर को सोने और चांदी के रेट
गुरुवार 11 नवंबर को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 769 रु प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48371 रु से चढ़ कर 49140 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से काफी सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 1792 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 64556 रु से चढ़ कर 66348 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 766 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 48943 रु और 22 कैरेट वाला सोना 704 रु महंगा होकर 45012 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 577 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36855 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 450 रु चढ़ कर 28747 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
अभी खरीदें या करें इंतजार
जानकार कहते हैं कि मौजूदा कीमतों पर तकनीकी चार्ट के अनुसार सोना और चांदी ताजा खरीद के लिए जोखिम भरे दिख रहे हैं। मोमेंटम संकेतक आरएसआई भी दैनिक चार्ट पर इसका संकेत दे रहा है। इसलिए ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे गोल्ड में निवेश पर मिले मुनाफे को बुक करें और अहम गिरावट के बाद फिर से ताजा खरीदारी करें।
इंटरनेशनल मार्केट के रेट
पिछले सत्र में 1.3 प्रतिशत की बढ़त के बाद कॉमेक्स गोल्ड 1820 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण सोने के कारोबार में तेजी आई क्योंकि फेड ने धीरे-धीरे मौद्रिक सख्ती का रुख अपनाने का फैसला किया। हालांकि अमेरिकी नौकरी रिपोर्ट, इक्विटी बाजारों में निरंतर मजबूती और ईटीएफ के आउटफ्लो से कीमतों पर दबाव पड़ा है। फेड के आक्रामक कदम की कमी के बीच पिछले कुछ सत्रों में सोने में तेजी आई है।


Click it and Unblock the Notifications