हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है।
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। आज BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 259.73 अंक की मजबूती के साथ 38,956.78 के स्तर पर खुला। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 70.85 प्वाइंट की मजबूती के साथ 11,487.80 के भाव पर खुला। दो अक्टूबर यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गांधी जंयती के चलते बंद था।

पिछले कारोबरी दिन घरेलू शेयर बाजार बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.65 फीसद की बढ़त के साथ 629.12 अंक ऊपर 38697.05 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.51 फीसद 169.40 अंक की बढ़त के साथ 11416.95 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज के प्रमुख शेयरों में टीसीएस, बजाज ऑटो, एचडीएफसी लाइफ, यूपीएल और सिप्ला के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं ग्रासिम, भारती एयरटेल, बीपीसीएल, एक्सिस बैंक और ओएनजीसी की शुरुआत लाल निशान पर हुई।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना वायरस संक्रमित हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से कुछ पहले इस घटनाक्रम से ट्रंप का चुनाव प्रचार प्रभावित होने की आशंका है। इस सप्ताह निवेशकों की निगाह कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों तथा अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े घटनाक्रमों पर रहेगी।
गुरुवार को शेयर बाजार का हाल
गुरुवार को फाइनेंशियल, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली थी। इंडसइंड बैंक का शेयर 12.44% ऊपर बंद हुआ था। अंत में बीएसई सेंसेक्स 629.12 अंक ऊपर 38,697.05 पर और निफ्टी 169.40 अंक ऊपर 11,416.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 2 अक्टूबर यानी शुक्रवार को गांधी जयंती के कारण घरेलू शेयर बाजार बंद था।
गुरुवार हरे निशान पर खुला था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 401.27 अंक यानी 1.05 फीसदी ऊपर 38469.20 के स्तर पर था और निफ्टी 0.97 फीसदी यानी 109.20 अंकों की बढ़त के साथ 11356.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications