नई दिल्ली, फरवरी 15। ईकेआई एनर्जी विकासशील देशों की सबसे बड़ी कार्बन क्रेडिट डेवलपर और सप्लायर है। यह ट्रेनिंग, कंसल्टिंग, ऊर्जा संरक्षण, कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग, क्लीन डेवलपमेंट मैकेनिज्म (सीडीएम) और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑडिट, कार्बन फुटप्रिंट मीजरमेंट और मैनेजमेंट, और कई और स्थिरता सेवाओं में सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। यह 2500 से अधिक कॉर्पोरेट ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है, जिनमें ज्यादातर रिन्युएबल ऊर्जा कंपनियां हैं, और 70% परियोजनाएं भारत से हैं। बाकी 40-45 देशों में फैले हुए हैं, मुख्य रूप से विकासशील देशों में। इस कंपनी ने लगातार ग्रोथ हासिल की है। इसके चलते कंपनी का शेयर भी काफी तगड़ा रिटर्न देने मे कामयाब रहा है। इसने एक साल में कई हजार फीसदी रिटर्न दिया है।
1 साल का रिटर्न
ईकेआई एनर्जी का शेयर 1 साल में करीब करीब 6,294 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। बीते एक साल में कंपनी का शेयर 147 रु से चढ़ कर 9300 रु पर पहुंच गया है। 6294 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि यदि किसी ने एक साल में ईकेआई एनर्जी के शेयर में 50 हजार रु का निवेश किया होगा तो उसकी निवेश राशि आज की तारीख में करीब करीब 31.5 लाख रु हो गयी होगी।
6 महीनों का रिटर्न
बीते 6 महीनों में ईकेआई एनर्जी का शेयर 1567 रु से चढ़ कर 9300 रु पर पहुंच गया है। इस तरह शेयर ने करीब 500 फीसदी रिटर्न दिया है। यदि किसी ने 6 महीने पहले ईकेआई एनर्जी के शेयर में 50 हजार रु का निवेश किया होगा तो उसकी निवेश राशि आज की तारीख में करीब करीब 3 लाख रु हो गयी होगी। यानी 50 हजार रु पर 2.5 लाख रु का फायदा
5 साल का रिटर्न
ईकेआई एनर्जी का 5 साल का रिटर्न 5700 फीसदी रहा है। इसने निवेशकों के 1 लाख रु 5 साल में 58 लाख रु बना दिए हैं। निवेशकों को इस शेयर से 5 सालों में 1 लाख रु पर 57 लाख रु का फायदा मिला है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 6,434.06 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 12,599.95 रु रहा है, जबकि इसी अवधि का सबसे निचला स्तर केवल 140.00 रु रहा है।
कैसे रहे नतीजे
ईकेआई एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड ने दिसंबर 2021 तिमाही के लिए 161.21 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। कंपनी ने एक साल पहले की तिमाही के वित्तीय आंकड़े उपलब्ध नहीं कराए थे। कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया था कि कंपनी को पिछले साल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किया गया और उसके पास चालू वित्त वर्ष के नौ महीनों के लिए ही ऑडिटेड डेटा है।
इनकम कितनी रही
कंपनी ने कहा कि 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 81.25 करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में इसकी कुल आय 688.52 करोड़ रुपये थी। ईकेआई एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (ईकेआई एनर्जी) कार्बन की एक प्रमुख डेवलपर और सप्लायर है। कंपनी ने कहा कि इसने मजबूत विकास गति जारी रखी और वित्त वर्ष 2021-22 के नौ महीनों के लिए कुल 1,325 करोड़ रुपये की इनकम हासिल की। इसका शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष के नौ महीनों (अप्रैल से दिसंबर 2021) में 278 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसने 2020-21 की इसी अवधि में 19 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications