Success Mantra: स्टार्टअप्स की दुनिया में तेजी से बढ़ रही. 9 से 5 की जॉब छोड़ हर कोई अपनी कंपनी खोलने की सोच रहा. लेकिन जॉब छोड़ अपने ख्वाब को रियल्टी में तब्दील करने के लिए इनोवेटर्स को कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना जरूरी है. क्योंकि अपने फंड और सरकारी सपोर्ट के साथ स्टार्टअप की शुरुआत तो की जा सकती है, लेकिन उसका बरकरार रखना अहम होता है. कारोबार को बेहतर करने के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए इसके लिए हमने Mechamorph Industries के पार्टनर मोनार्क गोयल से बातचीत की.
सवाल-1: हार्डवेयर इनोवेशन या प्रोटोटाइपिंग में कदम रखने वाले नए इनोवेटर्स के लिए आप क्या सलाह देंगे?
जवाब-1: छोटा शुरू करें, जल्दी सीखें और अपने यूजर्स के नजदीक रहें. एक असली समस्या को पूरी तरह समझकर उस पर गहराई से काम करें और सबसे ज़रूरी बात यह है कि स्केलेबिलिटी को पहले दिन से ही सोच में रखें. प्रोटोटाइपिंग को खर्च नहीं, बल्कि अपने आइडिया में निवेश के रूप में देखें.
सवाल-2: स्टार्टअप्स को हार्डवेयर डेवलपमेंट में किन बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और आपकी कंपनी की क्या भूमिका है?
जवाब-2: सबसे बड़ी चुनौती होती है "प्रोटोटाइप से प्रोडक्शन" तक का गैप, छोटे स्टार्टअप्स के पास न तकनीकी संसाधन होते हैं, न उपकरण और न ही फीडबैक का तेज सिस्टम होता है. ऐसे में हमारी कंपनी (Mechamorph) इस गैप को भरती है. इसमें CAD सपोर्ट से लेकर लो-वॉल्यूम प्रोडक्शन तक की सभी सर्विसेज हम इन-हाउस देते हैं. हमारा इंजीनियरिंग गाइडेंस, तेज टर्नअराउंड और इंटरेक्टिव फीडबैक स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने में मदद करता है.

सवाल-3: एनवायरमेंट के प्रति जिम्मेदारी को आप अपने मैन्युफैक्चरिंग में कैसे शामिल करते हैं?
जवाब-3: हम लेजर कटिंग में प्रिसिजन नेस्टिंग और 3D प्रिंटिंग में रीयूजएबिलिटी जैसे तरीकों से मटीरियल वेस्टेज कम कर रहे हैं. इसके अलावा हम रिसायक्लेबल मैटीरियल का यूज करते हैं और एनर्जी कंजप्शन को मिनिमम रखने के लिए प्रोसेसेज को ऑप्टिमाइज करते हैं. हम अपने क्लाइंट्स को भी सस्टेनेबल मटीरियल और डिज़ाइनों के लिए प्रेरित करते हैं.
सवाल-4: आप स्टार्टअप जैसी स्पीड और इंडस्ट्रियल स्केलेबिलिटी के बीच बैलेंस कैसे बनाते हैं?
जवाब-4: हमारे लिए "मॉड्युलैरिटी" यानी प्रोसेस और सोच दोनों में फ्लेक्सिबिलिटी कोर वैल्यू हैं. हम lean और क्रॉस-फंक्शनल टीमों के साथ काम करते हैं, जिससे फैसले जल्दी लिए जा सकें और प्रोटोटाइपिंग की स्पीड बनी रहे. साथ ही हमने मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और ERP सिस्टम में निवेश किया है, जिससे प्रोटोटाइप से प्रोडक्शन तक का सफर बिना रुकावट के पूरा हो सके.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications