
Success Story : आज हम आपको जिस व्यक्ति की सफलता की कहानी बताने जा रहे है उनका नाम विमल किशोर अग्रवाल है। एक सामान्य परिवार से ताल्लुक विमल किशोर अग्रवाल सालों पहले शहर की गलियों-सड़कों पर घूम-घूमकर भुजिया और चॉकलेट बेचा करते थे। उन्होंने काफी मेहनत की और आज वे एक सफल करोड़पति बिजनेसमैन है। विमल किशोर अग्रवाल आज जरूरतमंदों की सहायता भी करते है और बहुत से लोगों को रोजगार भी देते हैं। आइए जानते हैं इनकी सफलता की कहानी।
पिता की सहायता के लिए बीकाजी भुजिया और चॉकलेट बेचनी शुरू की
जब विमल किशोर जब स्कूल में थे। वे स्कूल के दौरान ही उन्होंने भुजिया और चॉकलेट बेचना शुरू कर दिया था। विमल किशोर जब आठवीं में पढ़ाई करते थे, उस समय उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। विमल किशोर अपने पिता की सहायता करना चाहते थे और उन्होंने अपने पिता की मदद के लिए बीकाजी भुजिया और चॉकलेट बेचनी शुरू की। विमल किशोर रोजाना सुबह 3 घंटे पैदल घूमकर चॉकलेट-भुजिया बेचते थे।
बिजनेस शुरू किया अपने दोस्तों की सहायता से
भुजिया-चॉकलेट बेचते-बेचते विमल किशोर देश की दो बड़ी कंपनियों के संपर्क में आ गए थे। इस कंपनियों ने विमल किशोर को व्यापार का ऑफर दिया। लेकिन विमल किशोर के पास पैसे नहीं थे। इस वजह से वे बिजनेस को शुरू नही कर पा रहे थे। इसके बाद विमल के दोस्तों ने उनकी सहायता की। विमल ने अपने दोस्तों और अपने परिवार की मदद से नागौर शहर में ब्रांडेड कंपनियों के साथ अपने पहले बिजनेस को शुरू किया।
विमल किशोर अग्रवाल ने हार नहीं मानी
साल 2017 में विमल किशोर का किसी कारण से ब्रांडेड कंपनी का साथ छूट गया था। इसके बाद विमल किशोर का बिजनेस भी बंद हो गया था। इसके बाद विमल किशोर के सामने काफी परेशानी सामने आ गई थी। लेकिन उन्होंने इस कठिन समय में बिल्कुल भी हार नहीं माना और वे एक नई मंजिल की तलाश में निकल गए उन्होंने काफी अधिक मेहनत की और उन्होंने अपनी मेहनत से नागौर में ही बीकाजी भुजिया की ब्रांच को लांच किया। आज विमल किशोर नागौर में भुजिया का बिजनेस करने वाले सबसे बड़े व्यापारी हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications